विविध भारत

बेंगलुरु: छापेमारी में पीडब्लूडी ठेकेदार के यहां से 6.76 करोड़ की नकदी बरामद

आयकर विभाग ने कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सो में छापेमारी कर 14.48 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की है।
2 min read
income tax

नई दिल्ली। देश के कुछ हिस्सों से कैश की किल्लत है। आए दिन एटीएम में पैसे ना मिलने की शिकायत आ रही है। कैश की किल्लत के बाद आयकर विभाग ने नकदी जमा करने वालों के खिलाफ धरपकड़ शुरु कर दी है। आयकर विभाग ने इस ओर कर्रवाई करते हुए देश के कई राज्यों कर्नाटक, आंध्र प्रदेश और पंजाब के अलग-अलग हिस्सो में छापेमारी की। बता दें कि इस छापेमारी में इनकम टैक्स ने 14.48 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की है।

कैश की जमाखोरी

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, इनकम टैक्स ने सबसे पहले उन व्यक्तियों और कारोबारियों के ठिकाने पर रेड मारी है, जिनके यहां कैश की जमाखोरी होने की सूचना मिली थी। बता दें कि छापेमारी में मिले 14.48 करोड़ रुपए की नकदी 2000 रुपए और 500 रुपए के नोट में है।
आईएसआईएस कुछ इस तरह यूरोप को तबाह करने का बना रहा है प्लान

बही खाते में कोई लेखाजोखा नहीं

आयकर विभाग से मिली जानकारी के अनुसार हैदराबाद में भी दो कारोबारियों के यहां धरपकड़ में 5.10 करोड़ रुपए के कैश मिले हैं। कारोबारियों के पास से जब्त किए गए नकदी का उनके बही खाते में कोई लेखाजोखा नहीं मिला है। इसी तरह का मामला पंजाब के खन्ना जिले से भी सामने आया है। इस जिले में मैन्युफैक्चरिंग का काम करने वाले एक ग्रुप पर आयकर विभाग की छापेमारी के दौरान 2.62 करोड़ रुपए की ज्वैलरी मिली है।

बैलेंस शीट में एंट्री नहीं

जानकारी के अनुसार यह मैंन्युफैक्चरिंग ग्रुप अपने बही खाते से बाहर माल को बेचता और खरीदता था और उसे अपने बैलेंस शीट में दर्ज नहीं करता था। बता दें कि आयकर विभाग ने इस समूह के पांच लॉकरों को अपने कब्जे में ले लिया है। आयकर विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक कर्नाटक में यह नकदी पीडब्ल्यूडी ठेकेदारों के यहां से बरामद हुई है।

बता दें कि इस साल कर्नाटक में विधानभा चुनाव होने है। कर्नाटक चुनाव के कारण भी नकदी की समस्या उत्पन्ना हो रही है। पिछले सप्ताह भी आयकर विभाग ने मैसूर और बेंगलुरु में दर्जनभर से अधिक ठेकेदारों के यहां छापेमारी कर 6.76 करोड़ रुपए की नकदी जब्त की थी।

Published on:
27 Apr 2018 12:51 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video