विविध भारत

पाक ने फिर दोहराई ओछी हरकत, सीमा चौकी पर गोलीबारी में एक बच्चे की मौत और कई अधिकारी घायल

जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में पाक रेंजरों ने सीमा चौकियों पर मोर्टार से गोले दागे।

2 min read
पाक ने फिर दोहराई ओछी हरकत, सीमा चौकी पर गोलीबारी में एक बच्चे की मौत और कई अधिकारी घायल

नई दिल्ली। पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। पिछले कई दिनों से पाक लगातार संघर्ष विराम का उल्लंघन कर रहा है। पाक ने एक बार फिर से अपनी ओछी हरकत को दोहराया है। जम्मू-कश्मीर के अरनिया सेक्टर में पाक रेंजरों ने सीमा चौकियों पर मोर्टार से गोले दागे हैं। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। खबर है कि पाकिस्तान ने अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर फायरिंग की और पूरी रात मोर्टार दागने की नापाक हरकत की।

भारतीय सेना ने सीमा पर दिया मुंहतोड़ जवाब तो अब पाक ने हाईवे पर IED धमाके लिए रची बड़ी साजिश

ये भी पढ़ें

सीएम महबूबा मुफ्ती पर भाजपा विधायक चौधरी लाल सिंह के भाई ने की अमर्यादित टिप्पणी, FIR दर्ज

पाक रेंजरों ने चौकी के अलावा पास के गांवों में भी गोलीबारी की जिसमें एक आठ महीने के बच्चे के मौत की खबर है, वहीं एक पुलिस अधिकारी समेत छह लोगों के घायल होने की भी खबर है।

बता दें कि पाकिस्तान पिछले कई दिनों से नियंत्रण रेखा और अंतरराष्ट्रीय सीमा पर लगातार फायरिंग कर रहा है। भारतीय सेना उसका मुंहतोड़ जवाब भी दे रही है। वहां के हालातों को देखते हुए अरनिया के आस-पास के सभी स्कूल बंद कर दिए गए हैं और गांव वालों को घर के अंदर ही रहने की हिदायद दी गई है। बीएसएफ ने जानकारी दी है कि पाक ने रात के करीब 10 बजे पहले फायरिंग की फिर मोर्टार भी दागने शुरू कर दिए।

गौरतलब है कि रविवार को पाकिस्तान ने खुद रहम की भीख मांगते हुए बीएसएफ से फायरिंग बंद करने की मांग की फिर खुद ही अपना दोगला चेहरा दिखाते हुए सोमवार को हमला बोल दिया।

बता दें कि आठ महीने का बच्चा नितिन कुमार अपने परिवार के साथ घर के बाहर सो रहा था। तभी पाक ने गोलीबारी कर दी जिसमें उसकी मौत हो गई। वहीं पाक ने सीमा की एक चौकी को भी अपना निशाना बनाया जिसमें कई पुलिस अधिकारी घायल हो गए। गौरतलब है कि दो पहले भी पाक की गोलीबारी में बीएसएफ का एक जवान और चार आम नागरिकों की मौत हो गई थी।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान का धोखा: बातचीत के बाद अरनिया थाने पर बोला हमला, पुलिसकर्मी घायल
Published on:
22 May 2018 07:58 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत