28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सीएम महबूबा मुफ्ती पर भाजपा विधायक चौधरी लाल सिंह के भाई ने की अमर्यादित टिप्पणी, FIR दर्ज

चौधरी लाल सिंह के भाई राजिंद्र सिंह बब्बी ने एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Anil Kumar

•

Updated: 22 May 2018, 12:11 AM IST

राजिंद्र सिंह ने सीएम महबूबा पर की अभद्र टिप्पणी

सीएम महबूबा पर भाजपा विधायक चौधरी लाल सिंह के भाई ने की अमर्यादित टिप्पणी, FIR दर्ज

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर भाजपा के फायरब्रांड नेता और विधायक चौधरी लाल सिंह अपने भाई के कारण विवादों में आ गए हैं। दरअसल चौधरी लाल सिंह के भाई राजिंद्र सिंह बब्बी ने एक रैली के दौरान मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। आपको बता दें कि 20 मई रविवार को लाल सिंह द्वारा आयोजित ‘हीरानगर चलो’ की रैली में उनके भाई राजिंद्र बब्बी ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के लिए अभद्र और अमर्यादित शब्दों का इस्तेमाल किया। बता दें कि राजिंद्र सिंह बब्बी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

पूर्व सीएम उमर अब्दुल्ला ने कार्रवाई की मांग की

आपको बता दें कि मामला प्रकाश में आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने इस घटना की निंदा करते हुए राजिंद्र सिंह बब्बी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। उमर अब्दुल्ला ने सीएम महबूबा मुफ्ती के लिए अमर्यादित शब्दों के इस्तेमाल की आलोचना करते हुए मांग की कि जल्द से जल्द आरोपी के खिलाप एफआईआर दर्ज हो ओर उनपर सख्त कार्रवाई की जाए।

क्या है पूरा मामला

आपको बता दें कि रविवार 20 मई को भाजपा विधायक चौधरी लाल सिंह ने हीरानगर चलो की रैली निकाली थी, इस रैली मे बोलते हुए लाल सिंह के भाई और कोऑपरेटिव सोसाइटी कठुआ के चेयरमैन राजिंद्र सिंह बब्बी ने मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के लिए अभद्र शब्दों का इस्तेमाल किया। उनका यह वीडियो रैली में मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया और बाद में सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया गया। रैली का यह वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया। इसके बाद पूरे मामले ने तूल पकड़ लिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक कठुआ कांड की सीबीआई जांच की मांग कर रहे पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह ने 20 मई को हीरानगर चलो रैली का आह्वान किया था, लेकिन पूरे शहर में इस रैली का पोस्टर डोगरा स्वाभिमान रैली के नाम से लगे थे। बताया जा रहा है कि इस रैली के माध्यम से कठुआ कांड की सीबीआ जांच की मांग को तेज करना था, क्योंकि प्रदेश सरकार लगातार सीबीआई जांच की मांग को नकारती आ रही है।

पुलिस ने दर्ज किया एफआईआर

गौरतलब है कि सोशल मीडिया पकर वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने राजिंद्र सिंह के खिलाप एफआईआर दर्ज कर लिया है। आईजीपी जम्मू एसडी सिंह जंवाल ने बताया कि सोशल मीडिया पर एक विडियो वायरल हुआ था। जिसमें विधायक चौधरी लाल सिंह के भाई राजिंद्र सिंह बब्बी मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती के खिलाफ आपत्तिजनक शब्द प्रयोग करते नजर आए थे। इस संबंध में रविवार को ही पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था। फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है।