विविध भारत

धारा 370 हटने के बाद केंद्र सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों का जम्मू-कश्मीर दौरा आज

सुरक्षा और कानून व्‍यवस्‍था पर भी होगी चर्चा जम्‍मू-कश्‍मीर के विकास पर होगा जोर राज्‍य प्रशासन के अधिकारी होंगे चर्चा में शामिल
less than 1 minute read
dobhal.jpg

नई दिल्‍ली। आर्टिकल 370 हटाने के बाद केंद्र सरकार के मंत्रियों और अधिकारियों का दल मंगलवार को जम्मू-कश्मीर के दौरे पर होंगे। अगल-अलग मंत्रालयों के मंत्रियों और वरिष्‍ठ अधिकारियों का दल राज्य प्रशासन के अधिकारियों के साथ प्रदेश के विकास, कारोबार, सुरक्षा, कानून व्‍यवस्‍था और रोजगार पर चर्चा करेंगे।

इसके अलावा कश्मीर मसले पर आज कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी की आज बैठक होगी।

राष्‍ट्रपति कोविंद से मिले डोभाल

दूसरी तरफ जम्मू-कश्मीर में सुरक्षा में और ढील के आसार हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) अजित डोभाल ने राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से राष्ट्रपति भवन में मुलाकात कर घाटी की स्थिति को लेकर चर्चा की।

सबसे पहले डोभाल ने किया था घाटी का दौरा

डोभाल भी कर चुके हैं घाटी का दौरा ससे पहले धारा 370 हटने के बाद सबसे पहले 7 अगस्त को राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने शोपियां का दौरा किया था। जम्मू-कश्मीर की स्थिति के आंकलन के लिए कुछ स्थानीय लोगों के साथ मुलाकात भी की थी।

उनकी इस यात्रा का एक वीडियो भी जारी हुआ था। वीडियो में वो कुछ स्थानीय लोगों के साथ शोपियां की बंद मार्केट में भोजन करते दिखे थे। उन्होंने लोगों को केंद्र के फैसलों के बारे में भी बताया और उन्हें आश्वासन दिया कि उनका कल्याण सरकार की प्रमुख चिंता है।

डोभाल के बार सेना प्रमुख बिपिन रावत ने भी कुछ दिन पहले श्रीनगर का दौरा किया था। इस मौके पर उन्‍होंने जम्‍मू-कश्‍मीर में सुरक्षा व्‍यवस्‍था का जायजा भी लिया था।

Updated on:
03 Sept 2019 11:04 am
Published on:
03 Sept 2019 08:37 am
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर