विविध भारत

सदी के महानायक Amitabh Bachchan ट्वीट कर खुद देंगे हेल्थ की जानकारी, हॉस्पिटल नहीं जारी करेगा हेल्थ बुलेटिन

Actress Aishwarya Rai Bachchan and Jaya Bachchan की कोरोना रिपोर्ट आई निगेटिव। महानायक के अस्पताल में भर्ती होने के बाद घर के अन्य सदस्यों और स्टाफ का Corona Test करवाया गया। अमिताभ का Oxygen Level 90 के आस-पास चला गया था। अब वो वापस 95 के आस-पास है।

2 min read
अमिताभ बच्चन की हालात स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है।

नई दिल्ली। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन और उनके बेटे अभिषेक बच्चन के स्वास्थ्य को लेकर नानावती अस्पताल की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के माइल्ड लक्षण पाए गए हैं। दोनों की हालात अभी स्थिर है। अभी दोनों के आरटी पीसीआर टेस्ट किया गया है, जिसका रिपोर्ट आज आने वाला है। वहीं, मुंबई महानगरपालिका के कर्मचारियों ने अमिताभ के घर को सैनेटाइज करने केबाद उसे कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है। बता दें कि अब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ट्वीट कर खुद देंगे हेल्थ की जानकारी। हॉस्पिटल नहीं जारी करेगा हेल्थ बुलेटिन।

बता दें कि बॉलिवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ( Amitabh Bachchan ) और उनके बेटे अभिषेक बच्चन ( Abhishek Bachchan ) को शनिवार देर रात मुंबई के नानावती अस्पताल ( Nanawati Hospital ) में भर्ती कराया गया था। बिग बी ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी कि उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव ( Corona Test Report Positive ) आया है।

अमिताभ के अस्पताल में भर्ती होने के कुछ देर बाद अमिताभ बच्चन के बेटे और ऐक्टर अभिषेक बच्चन का भी कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया। अभिषेक को भी नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अमिताभ बच्चन की हालात स्थिर बताई जा रही है और डॉक्टर का कहना है कि घबराने वाली कोई बात नहीं है।

Oxygen Level बढ़ना शुभ संकेत

सदी के महानायक के के अस्पताल में भर्ती होने की खबर जैसे ही फैंस सुनी देशभर में दुआओं का दौर भी चल पड़ा। लेकिन अब उनकी हालात स्थिर है। पहले उनके ऑक्सीजन का लेवल ( Oxygen Level ) 90 के आस-पास चला गया था लेकिन अब वो वापस 95 के आस-पास है। डॉक्टरों का कहना है कि उनकी हालत स्थिर है और घबराने वाली कोई बात नहीं है।

ऐश्वर्या और जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव

सुपरस्टार अभिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन और अभिषेक बच्चन के कोरोना पॉजिटिव ( Amitabh Bachchan and Abhishek Bachchan Corona Positive) आने के बाद उनके घर के सभी सदस्यों और स्टाफ का कोरोना टेस्ट ( Corona Test ) करवाया गया था, जिसमें ऐश्ववर्या राय बच्चन और जया बच्चन की रिपोर्ट निगेटिव ( Aishwarya Rai Bachchan and Jaya Bachchan report negative ) आई है। जानकारी के मुताबिक घर में रहने वाले बाकी स्टाफ की कोरोना रिपोर्ट भी निगेटिव आई है। हालांकि कुछ की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। ऐश्वर्या की बेटी अराध्या बच्चन की भी रिपोर्ट निगेटिव आई है।

कई स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित हैं अमिताभ

78 वर्षीय अमिताभ बच्चन को लीवर की दिक्कत ( Liver problem ) सहित कई स्वास्थ्य समस्याएं हैं। ऐसे में कोरोना पॉजिटिव निकलने पर ऐक्टर को अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी। हालांकि, वह अपनी उम्र के हिसाब से काफी ज्यादा वर्कआउट करते रहते हैं। उनकी पहली हेल्थ रिपोर्ट सुबह 11 बजे आने की उम्मीद है।

देशभर में जारी है सलामती की दुआ

बिग बी और लोकप्रिय अभिनेता अमिताभ बच्चन के अस्पताल में भर्ती होने की जैसे ही कोरोना पॉजिटिव होने की खबर सामने आई। देशभर में उनके फैंस और बॉलिवुड इंडस्ट्री ( Bollywood Actor ) के लोग उनकी सलामती की दुआ करने लगे। परेश रावल, रितेश देशमुख, मनोज बाजपेयी, लारा दत्ता, परिणीति चोपड़ा सहित तमाम सेलिब्रिटीज ने उनके जल्द ठीक हो जाने की कामना की है।

Updated on:
12 Jul 2020 12:06 pm
Published on:
12 Jul 2020 09:06 am
Also Read
View All