विविध भारत

चंद्रयान-2 को लेकर ISRO ने किया ट्वीट, पता चल गई लैंडर विक्रम की लोकेशन

Chandrayaan-2 को लेकर आई बड़ी खबर ISRO ने ट्वीट कर किया बड़ा खुलासा लैंडर विक्रम की नई लोकेशन को लेकर दी अहम जानकारी
2 min read
e1.png

नई दिल्ली। चंद्रयान-2 को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र ( ISRO ) ने सबसे बड़ा खुलासा किया है। लैंडर विक्रम की लोकेश का पता चल चुका है। इसरो के लिए ये सबसे बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। आपको बता दें कि चंद्रयान-2 के लैंडर विक्रम की लैंडिंग चंद्रमा पर 7 सितंबर की देर रात 1.55 बजे होनी थी, लेकिन चंद्रमा पर लैंडिंग से 2.1 किमी पहले ही लैंडर का संपर्क इसरो सेंटर से टूट गया था।

हालांकि, अगले ही दिन उस खबर से पूरे देश में खुशी की लहर दौड़ गई जब इसरो चीफ के. सिवन ने बताया कि विक्रम लैंडर ऑर्बिट में मौजूद है।

उन्होंने ये भी कहा था कि ऑर्बिटर ने लैंडर की थर्मल इमेज भी क्लिक की है। वहीं, इसी को लेकर अब इसरो ने एक ट्वीट किया है।

ISRO ने मंगलवार को सुबह एक ट्वीट किया जिसमें कहा गया कि विक्रम का लोकेशन मिल चुका है लेकिन अभी इससे संपर्क स्थापित नहीं हो पाया है। इसरो की तरफ से कहा गया है कि लैंडर से संपर्क स्थापित करने की हर संभव कोशिश की जा रही है।
मौसम वैज्ञानिकों ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट, देश के इन राज्यों में अगले कुछ घंटों से मौसम लेगा करवट

थोड़ा सा झुका हुआ है लैंडर विक्रम
इसरो के मुताबिक चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम पूरी तरह से सुरक्षित है। इसरो की तरफ से बताया गया कि लैंडर सही-सलामत है लेकिन थोड़ा सा झुका हुआ है।

सॉफ्ट की बजाय हुई हार्ड लैंडिंग
इसरो के अधिकारियों के मुताबिक दूसरे ऑर्बिटर से जो थर्मल इमेज सामने आई हैं, उससे जानकारी मिलती है कि लैंडर ने हार्ड लैंडिंग की है और अपनी लोकेशन के करीब है।

सौर ऊर्जा से चार्ज हो रहा विक्रम
अधिकारी ने बताया, 'लैंडर सिंगल पीस में वहां मौजूद है और इसमें कोई टूट-फूट नहीं हुई हैं। यह टिल्‍ट पोजिशन में है। लैंडर अभी पावर जनरेशन और सोलर पैनल्‍स की मदद से बैटरी का रिचार्ज कर सकता है।

Updated on:
10 Sept 2019 01:44 pm
Published on:
10 Sept 2019 11:41 am