विविध भारत

चंद्रयान 2 को लेकर आई अहम जानकारी, ऑर्बिटर ने जुटाए आंकड़े

चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने जुटाए अहम आंकड़े इसरो ने कहा अभी सूर्य ठंडा है
2 min read
chandrayaan 2

नई दिल्ली। मिशन चंद्रयान 2 को लेकर अब तक उम्मीदें बरकरार है। विक्रम लैंडर से दोबारा संपर्क स्थापित करने के लिए इसरो लगातार प्रयास कर रहा है। इसी बीच चंद्रयान 2 के ऑर्बिटर ने काफी आंकडे जुटाए हैं। इतना ही नहीं उन आंकड़ों का अध्ययन भी शुरू कर दिया है।

जानकारी के मुताबिक, इसरो के मिशन चंद्रयान-2 के ऑर्बिटर ने सूरज से निकलने वाली सौर किरणों का अध्ययन किया है और 30 सितंबर से एक अक्टूबर के बीच के आंकड़े जुटाए हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि सूरज अभी ठंडा है। दरअसल, सूरज हर ग्यारह साल पर अपने तापमान का चक्र बदलता है।

यानी ग्यारह साल के अंतर पर सूरज की गर्मी कम या ज्यादा होती है। रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि सूरज पर ज्यादा धब्बे का मतलब सूरज गुस्से में है यानी गर्म है। वहीं, फिलहाल, सूरज पर कम धब्बे दिखे हैं यानी इसका मतलब है कि सूरज अभी ठंडा है। चंद्रयान 2 के आर्बिटर ने उन आंकड़ों के अध्यन किए हैं। हालांकि, अभी यह जानकारी नहीं मिली है कि इन रिपोर्ट के आधार पर इसरो का अगला कदम क्या होगा?

वहीं, अभी तक विक्रम लैंडर की जानकारी नहीं मिल पाई है। इसरो की एक खास टीम उससे संपर्क करने में लगा हुआ है। फिलहाल, चांद पर दिन की शुरुआत हो चुकी है और कुछ वैज्ञानिकों को उम्मीद है कि विक्रम से दोबारा संपर्क स्थापित हो सकता है। हालांकि, नासा ने कहा है कि दोबारा संपर्क स्थापित करना मुमकिन नहीं है। गौरतलब है कि चांद की सतह पर कई चार्ज्ड पार्टिकल्स भी मिले हैं। अब देखना यह है कि विक्रम से इसरो का दोबारा संपर्क स्थापित होता है कि नहीं।

Updated on:
13 Oct 2019 08:57 pm
Published on:
11 Oct 2019 12:04 pm
Also Read
View All
Link Court: कुसमी में 17 साल बाद अपर कलेक्टर लिंक कोर्ट फिर शुरु, 2008 के बाद दोबारा लगी न्याय की चौपाल

Ambikapur Furniture Scam: करोड़ों रुपए के फर्नीचर घोटाले की जांच तेज, राजीव गांधी शिक्षा मिशन के दफ्तर पहुंची ACB की टीम, खंगाल रहे दस्तावेज

Surajpur Boat Accident: डेम में डूबे तीसरे मछुआरे की 44 घंटे बाद मिली लाश, जर्जर नाव पलटने से डूबकर 3 की हुई थी मौत

Illegal Sand Mining: भाजपा नेता समेत 3 लोगों की नृशंस हत्या के बाद टूटी खनिज विभाग की नींद, ड्रोन लेकर पहुंची रायपुर की टीम

Ambikapur Car Accident: कार के सामने आया मधुमक्खियों का झुंड, हादसे में पत्नी की मौत, शिक्षक घायल, बीएड की परीक्षा देकर लौट रहे थे घर