नई दिल्ली। मानसून सीजन भले ही खत्म हो गया हो लेकिन देश के कई हिस्सों में बारिश और बर्फबारी जारी है। खासकर उत्तर भारत से बारिश का मोहभंग नहीं हो रहा है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, दिल्ली, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश के आसार हैं। मौसम विभाग ने इन राज्यों में बादल छाने और बारिश होने की संभावना जताई है।