विविध भारत

उत्तराखंड: गंगा में गिरने से बाल-बाल बचे रमेश रंगनाथन उत्तराखंड के चीफ जस्टिस, वीडियो वायरल

उत्तराखंड HC के चीफ जस्टिस रमेश रंगनाथन शनिवार को गंगा नदी में गिरते-गिरते बचे घटना के समय CJ रमेश रंगनाथन देवप्रयाग में गंगा किनारे पूजा अर्चना कर रहे थे

less than 1 minute read
गंगा में गिरने से बाल-बाल बचे रमेश रंगनाथन उत्तराखंड के चीफ जस्टिस

नई दिल्ली। उत्तराखंड के देवप्रयाग ( Devprayag ) से बड़ा मामले सामने आया है। यहां उत्तराखंड हाईकोर्ट ( Uttarakhand High Court ) के चीफ जस्टिस ( Chief Justice of Uttarakhand ) रमेश रंगनाथन ( Ramesh Ranganathan ) शनिवार को गंगा नदी ( River Ganga ) में गिरते-गिरते बच ( narrow escape ) गए।

यह घटना उस समय की गई है जब चीफ जस्टिस रमेश रंगनाथन देवप्रयाग में गंगा के किनारे पूजा अर्चना कर रहे थे। तभी अचानक उनका पैर फिसल गया और वह किनारे से गंगा नदी की ओर जाने लगे।

गनीमत यह रही कि मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने उनको संभाल लिया और वह गंगा में गिरने से बच गए। सोशल मीडिया ( Social Media ) पर इस घटना का वीडियो वायरल ( Video Viral ) हो रहा है।

इस वीडियो में चीफ जस्टिस रंगनाथ ब्लू कलर की शर्ट और ब्लैक पैंट में नजर आ रहे हैं। वीडियो में साफ नजर आ रहा है कि रंगनाथ कैसे ऊंचाई वाली जगह से गंगा के किनारे की ओर जाते हैं और घाट पर लगी लोहे की चेन को पकड़कर वो नीचे उतरते हैं।

तभी दो सुरक्षाकर्मी उनके पीछे उतरते हैं। इसके साथ ही साइड से एक शख्स मोबाइल से उनकी तस्वीर लेता है।

इस दौरान घाट पर अचानक चीफ जस्टिस का पैर फिसल जाता है और वह नीचे की ओर जाने लगते है।

लेकिन मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी उनको संभाल लेते हैं।

तभी साइड से तस्वीरें ले रहा शख्स भी उनको संभालने के लिए तेजी से आगे आता है। सुरक्षाकर्मी चीफ जस्टिस का हाथ पकड़ कर ऊपर की ओर खींच लेते हैं।

ये भी पढ़ें

उत्तराखंड: मंत्रिमंडल विस्तार के लिए नई रणनीति, इस वजह से कुछ पद रखे जाएंगे खाली
Updated on:
01 Mar 2020 09:01 am
Published on:
01 Mar 2020 08:50 am
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से