नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली में हुई हिंसा ( Delhi Violence ) के मद्देनजर यहां सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 7 मार्च तक स्कूल बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। शिक्षा महानिदेशालय की ओर से जारी सर्कुलर के मुताबिक, उत्तर पूर्वी दिल्ली ( North East Delhi ) के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों की वार्षिक परीक्षाओं को भी सात मार्च तक के लिए टाल दिया गया है। दिल्ली सरकार ( Delhi Goverment ) ने यह फैसला स्कूली छात्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया है। शिक्षा निदेशालय ( Directorate of education ) के मुताबिक, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के स्कूलों में वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करने की नई तरीखों का ऐलान जल्द किया जाएगा।