Delhi Violence: आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस से पूछा- BJP नेताओं के खिलाफ FIR क्यों नहीं?
दिल्ली (Delhi) के उत्तर-पूर्वी इलाके में भड़की हिंसा के बाद राजनीतिक दलों के बीच बयानबाजी शुरू
AAP के नेता संजय सिंह (Sanjay Singh) ने भड़काऊ भाषणबाजी को लेकर BJP पर निशाना साधा
आम आदमी पार्टी ने दिल्ली पुलिस से पूछा- BJP नेताओं के खिलाफ FIR क्यों नहीं?
नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली ( Delhi ) के उत्तर-पूर्वी इलाके में भड़की हिंसा ( Delhi Violence ) के बाद राजनीतिक दलों के बीच शुरू हुई बयानबाजी और प्रतिक्रियाओं को दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है।
अब आम आदमी पार्टी ( AAP ) के नेता और राज्य सभा सांसद संजय सिंह ( Sanjay Singh ) ने भड़काऊ भाषणबाजी ( Hate Speech ) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) पर निशाना साधा है।
संजय सिंह ने पूछा कि 'भड़काऊ बयान' देने वाले नेताओं की शिकायत में भाजपा नेताओं का नाम भी शामिल किया गया है या नहीं?