नई दिल्ली। केंद्रीय उपभोक्ता मामले, खाद्य, एवं सार्वजनिक वितरण मंत्री राम विलास पासवान ( Ram vilas paswan ) का आवास 12 जनपथ ( 12 Janpath ) से लिया गया पीने के पानी का नमूना भी ISO मानकों पर विफल पाया गया। यह बात भारतीय मानक ब्यूरो ( BIS ) ने शुक्रवार को शीर्ष अदालत को बताई। बीआईएस ने बताया कि केंद्रीय मंत्री के आवास से लिया गया पीने के पानी का नमूना गंध व अल्यूमीनियम, कॉलीफॉर्म के मानक के अनुरूप विफल पाया गया।