विविध भारत

Himachal Pradesh के धर्मशाला में Monsoon का रौद्र रूप, बादल फटने से आई बाढ़ में बही कई गाड़ियां, होटलों को भी नुकसान

हिमाचल प्रदेश स्थित धर्मशाला के भागसू में मानसून का कहर, भारी बारिश से आई बाढ़ में बहे कई वाहन, रविवार रात से ही हो रही तेज बारिश

2 min read
Jul 12, 2021

नई दिल्ली। देशभर में मानसून ( Monsoon In India ) के अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। इस बीच हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) में कुदरत का रौद्र रूप देखने को मिला है। धर्मशाला ( Dharmshala ) इलाके में बादल फटने की घटना ने दहशत मचा दी है।

मानसून की भारी बारिश ( Heavy Rainfall ) के बीच पर्टयन क्षेत्र भागसू में सोमवार सुबह बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। देखते ही देखते छोटे से नालों ने उफनती नदियों का रूप धारण कर लिया। बाढ़ से भागसू का नाला ओवरफ्लो हो गया. इस नाले में उफान आनेक के कारण तेज धारा में कई लग्जरी वाहन बह गए।

देश के कुछ इलाकों में जहां मानसून का बेसब्री से इंतजार तो है तो कुछ इलाके ऐसे भी जहां मानसून की बारिश ने कहर बरपा दिया है। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला इलाके में तेज बारिश और बादल फटने की घटनाओं ने कोहराम मचा दिया है।

भागसू इलाके में आई बाढ़ में कई कारें और लग्जरी गाड़ियां देखते ही देखते बहली नजर आईं। खास बात यह है कि जिस इलाके में बाढ़ आई है, वहां नाले के साथ दोनों ओर कई होटल भी लगते हैं।

बादल फटने से इन होटलों को भी नुकसान पहुंचा है। वहीं, स्थानीय लोग बादल फटने और उसके बाद नदी-नालों में ऊान आने के कारण सहमे हुए हैं।

भागसू में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मानसून के इस रौद्र रूप की जो तस्वीरें सामने आई उसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वीडियो में साफ देखा जा सकता है पानी का तेज बहाव गाड़ी को बहाते हुए ले जा रहा है।

लगातार जारी है बारिश
हिमाचल प्रदेश के कई जिलों में रविवार से ही बारिश का सिलसिला जारी है। देर रात से तो कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश शुरू हो गई जिसने सुबह तक रौद्र रूप ले लिया।

सोमवार को लोगों को गर्मी से राहत तो मिली है, लेकिन भारी बारिश से कई जगह से नुकसान की खबरें भी सामने आ रही हैं।

कई इलाकों में नदी नाले अब भी उफान पर हैं। मैक्लोडगंज की बात करें तो यहां के भागसू नाग के पास नाले में भारी पानी के की वजह से पार्किंग में खड़ी गाड़ियां ही बह गईं।

चंबा में भी फटे थे बादल
दरअसल हिमचाल प्रदेश के चंबा में भी हाल में फादल फटने की घटना सामने आई। यहां मूसलाधार बारिश के बाद बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई थी। सड़कों के साथ ही कई कारें भी क्षतिग्रस्त हो गई थीं। हालांकि, किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं थी।

याद आ गया चमोली वाला हादसा
हिमाचल में बादल फटने की घटना से लोगों के जहन में उत्तराखंड के चमोली जिले में ग्लेशियर फटने की घटना ताजा हो गईं। यहां 7 फरवरी 2021 को हुए इस हादसे में काफी नुकसान हुआ था।

ग्लेशियर फटने के बाद चमोली जिले की ऋषिगंगा घाटी में बाढ़ आ गई थी। इससे एनटीपीसी की तपोवन जल विद्युत परियोजना पूरी तरह ध्वस्त हो गई थी। इस परियोजना से जुड़ी सुरंग में फंसकर काफी संख्या में लोग मारे गए थे।

Published on:
12 Jul 2021 01:43 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर