विविध भारत

कोरोना का खौफ: CM केजरीवाल के आवास पर इमरजेंसी बैठक शुरू, बड़े कदम की तैयारी!

दिल्ली में कोरोना वायरस के हालातों को देखते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर आपात बैठक बुलाई है
less than 1 minute read
• •
Updated: 2 Apr 2021, 4:43 PM IST
untitled_2.png

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में तेजी से बढ़ते जा रहे कोरोना के मामले को देखते हुए दिल्ली सरकार हरकत में आ गई है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने निवास पर आपात बैठक बुलाई है। बैठक में शामिल होने के लिए स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन, स्वास्थ्य विभाग समेत अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी मुख्यमंत्री केजरीवाल के आवास पर पहुंच गए हैं। माना जा रहा है कि इस दौरान सीएम केजरीवाल दिल्ली में कोरोना के मौजूदा हालात और उससे निपटने के उपायों की समीक्षा करेंगे।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र, गुजरात, पंजाब और मध्य प्रदेश के साथ ही राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस की दूसरी लहर का प्रभाव साफ दिखाई दे रहा है। यही वजह है कि दिल्ली में कोरोना मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। मौजूदा हालात को देखते हुए प्रदेश सरकार कोरोना की रोकथाम के लिए सख्त कदम उठा रही है। गुरुवार को दिल्ली सरकार ने 8वीं तक के स्कूलों को बंद रखने के आदेश दिए हैं। सरकार ने साफ कहा है कि आठवीं तक के बच्चों को स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

Updated on:
2 Apr 2021, 4:43 PM IST
Published on: