विविध भारत

CM केजरीवाल का प्रवासी मजदूरों से वादा, आपकी जिम्मेदारी अब हमारी, नहीं छोड़ेंगे बेसहारा

दिल्ली में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 422 नए मामले रविवार को दिल्ली में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 9755 हो गए
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 May 2020, 8:20 PM IST
i.jpg

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अकेले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Coronavirus in Delhi ) में 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के 422 नए मामले सामने आए हैं, जिसके बाद रविवार को दिल्ली में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 9755 हो गए हैं।

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( Chief Minister Arvind Kejriwal ) ने प्रवासी मजदूरों ( Migrant laborers ) की हर तरह से देखभाल करने का भरोसा दिलाया है।

उन्होंने दिल्ली में रह रहे प्रवासी मजदूरों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि उनको किसी तरह की कोई तकलीफ नहीं होने देंगे।

यही नहीं केजरीवाल सरकार ने एक अधिकारियों को आदेश दिया है कि प्रवासी मजदूरों को कोई भी दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

श्रमिकों की स्थिति पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में रह रहे प्रवासी मजदूरों की जिम्मेदारी हमारी है।

अगर वो दिल्ली में रहना चाहते हैं तो उनका पूरा ख्याल रखेंगे और अगर वो अपने गांव लौटना चाहते हैं तो उनके लिए ट्रेन का इंतजाम कर रहे हैं। किसी भी हालत में उन्हें बेसहारा नहीं छोड़ेंगे।

गौरतलब है कि बीते 24 घंटों के दौरान दिल्ली में कोरोना वायरस से 19 लोगों की मौत हुई है। इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस से अभी तक 148 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है।

दिल्ली में कोरोना रोगियों का आंकड़ा भी तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार से लेकर रविवार सुबह तक इसमें 422 नए रोगी जुड़ गए हैं।

Updated on:
17 May 2020, 8:20 PM IST
Published on: