
नई दिल्ली। पूरी दुनिया को कोरोना वायरस ( Coronavirus ) जैसी घातक बीमारी बांटने वाला चीन अभी भी अपनी ओछी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है।
दरअसल, चीन द्वारा भारतीय सीमा ( Indian Border ) का अतिक्रमण करने की खबर सामने आई है।
लाहौल-स्पीति ( Lahaul-Spiti ) जिले के पुलिस कप्तान राजेश धर्मानी ने जो जानकारी देते हुए बताया कि 11 अप्रैल को चीनी हेलिकॉप्टर ( Chinese Helicopter ) लाहौल स्पीति जिले में लगभग 12-15 किलोमीटर भीतर तक घुस आए थे।
यही नहीं इसके बाद 20 अप्रैल को चीनी हेलिकॉप्टर ( Chinese Helicopter ) उसी इलाके में दाखिल हुए थे।
एसपी राजेश ने बताया कि इस संबंध में CID और अन्य खुफिया एजेंसियों ( Intelligence agencies )
ने अपनी रिपोर्ट संबंधित अथॉरिटीज को सौंप दी हैं। आपको आपको बता दें कि पिछले दिनों भारत और चीनी सेना ( Chinese Army ) के बीच झड़प देखने को मिली थी, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव की बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।
आपको बता दें कि भारतीय और चीनी सैनिकों के बीच उत्तरी सिक्किम और लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर 5 और 6 मई को हाथापाई हो चुकी है।
सूत्रों ने कहा था कि उत्तरी सिक्किम में दोनों सेनाओं के बीच झड़प के दौरान चार भारतीय जवान और चीन के आधा दर्जन सैनिक घायल हो गए थे।
यह घटना पेंगोंग सो सेक्टर की बताई जा रही है।
इससे पहले 12 मई को चीन के सैन्य हेलीकॉप्टरों ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा ( LAC ) के पास उड़ान भरी थी, जिसके जवाब में भारतीय वायु सेना ( IAF ) के लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी थी। हलांकि, भारतीय वायु सेना के अधिकारियों ने इसे 'सामान्य दिनचर्या' (रूटीन अफेयर) बताया था।
Updated on:
17 May 2020, 5:50 PM IST
Published on:
17 May 2020, 5:00 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.