विविध भारत

एमजे अकबर पर कसा #MeToo का घेरा, अब विदेशी पत्रकार ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

मोदी सरकार कें विदेश राज्य मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर की मुश्किले बढ़ती ही जा रही हैं। अब एक विदेशी पत्रकार ने एमजे अकबर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

2 min read
अब एक विदेशी पत्रकार ने एमजे अकबर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

नई दिल्ली। मोदी सरकार कें विदेश राज्य मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर की मुश्किले बढ़ती ही जा रही हैं। अब एक विदेशी पत्रकार ने एमजे अकबर पर लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। अकबर पर ये आरोप सीएनएन की रिपोर्टर माजली डी पुय कैम्प ने लगाया है। सीएनएन की पत्रकार का आरोप है कि 2007 में जब वह 56 वर्षीय संपादक एमजे अकबर के अंडर इंटर्नशिप कर रही थी, तब उसका यौन उत्पीड़न किया गया। कैम्प का कहना है कि उस समय वह केवल 18 साल की थी, तब एक दिन एमजे अकबर ने उसको जबरदस्ती किस किया था। आपको बता दें कि भारत समेत दुनिया भर में सोशल मीडिया पर चल रहे #MeToo कैंपेन के चल रहा है। इस कैंपने के चलते आलोकनाथ, सुभाष घई व साजिद खान जैसी बड़ी फिल्मी हस्तियों पर भी यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

#Metoo: तनुश्री ने बताई घटना के दिन की कहानी, नाना ने सबके सामने किया था बैड टच

वहीं, केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने #MeToo कैंपेन के तहत विदेश राज्य मंत्री एम जे अकबर पर महिलाओं द्वारा लगाए गए यौन उत्पीड़न को गलत ठहराया है। उमा भारती ने अकबर का बचाव करते हुए कहा है कि यह मामला अकबर और महिलाओं के बीच का है। शुक्रवार का विजयराजे सिंधिया 'राजमाता' की जन्म शताब्दी के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंची उमा ने संवाददाताओं द्वारा पूछे गए सवाल पर कहा कि वे इस मामले पर कुछ नहीं कहना चाहती।

अकबर से जुड़ा मामला तब का है जब वे केंद्र सरकार में मंत्री नहीं थे। यह मामला पूरी तरह महिला और अकबर के बीच है। लिहाजा वे इस पर कुछ नहीं कह सकती। पत्रकारों ने जब उमा से पूछा कि आप हमेशा महिलाओं के हितों की बात करती रही है, लेकिन इस मामले पर पीछे क्यों हट रही हैं। केंद्रीय मंत्री इसके बाद भी इस पर कुछ नहीं बोली और चुप्पी साधे रखी।

ये भी पढ़ें

#MeToo पर बोलीं उमा भारती- यह अकबर और महिला के बीच का मामला, सरकार कुछ नहीं कह सकती
Updated on:
13 Oct 2018 08:50 am
Published on:
13 Oct 2018 07:46 am
Also Read
View All