आपको बता दें कि इससे पहले उत्तर प्रदेश के बड़े राजनीति दल समाजवादी पार्टी में टूट का मामला सामने आया था। लंबे समय से चली आ रही पारीवारिक खींचतान के बाद पूर्व सीएम और दिग्गज नेता मुलायम सिंह यादव के भाई और आखिलेश यादव के चाचा शिवपाल सिंह यादव ने नई पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है। वहीं, बिहार में कानून पचड़े में उलझे राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के परिवार में भी कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लालू के दोनों बेटों तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव के भी अनबन की खबरे कई बार सामने आ चुकी हैं।