सेट पर सब लोग यह देख रहे थे, बावजूद इसके किसी ने इसका विरोध नहीं किया। हालांकि यह सब मुझे काफी अटपटा लग रहा था और मैं इसको लेकर काफी असहज थी। यहीं नहीं नाना पाटेकर ने इस बीच कोरियॉग्रफर और जूनियर आर्टिस्टों को वहां से चलते जाने को कहा। हालांकि वह मुझे डांस सिखाने का बहाना बना रहे थे, लेकिन मैं इसको लेकर बिल्कुल भी तैयार नहीं थी। तभी मैंने फिल्म के प्रड्यूसर, डायरेक्टर और कोरियॉग्रफर से इस बात की शिकायत की।