आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में सर्दी बढ़ने के आसार। शीतलहर बढ़ने के पीछे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फवारी का होना है।
नई दिल्ली। उत्तर भारत में शीतलहर पहले से ज्यादा तेज हो गई है। देश की राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान गिरकर 3.5 डिग्री सेल्सियस हो गया है। भारत मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में सर्दी बढ़ने के आसार हैं। अभी दिल्ली का तापमान और सकता है। तापमान गिरकर दो डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। दिल्ली में शीतलहर बढ़ने के पीछे पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फवारी का होना बताया जा रहा है। भारत मौसम विभाग ने भी अभी शीतलहर बढ़ने की आशंका जताई है।
हिमपात जारी
इससे बुधवार को भी राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में न्यूनतम तापमान लुढ़कर 3.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया था। आईएमडी के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में जगह जगह हिमपात जारी है। पश्चिमी हिमालय से सर्द और शुष्क उत्तरी एवं उत्तरी पश्चिमी हवा मैदानी क्षेत्रों की ओर बह रही है। इससे उत्तर भारत में न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है। इसका असर दिल्ली एनसीआर में भी देखने को मिल रहा है।