विविध भारत

Independence Day 2020: तिरंगा थीम Mask को लेकर कांग्रेस का विरोध, PM Modi से किया सभी राज्यों में बैन का अनुरोध

Independence Day 2020 बाजारों में तिरंगा थीम की वस्तुओं की बढ़ी डिमांड Tiranga Mask को लेकर Congress ने जताया विरोध, PM Modi से किया सभी राज्यों में बैन करने का अनुरोध झारखंड की Soren Govt ने प्रदेश में तिरंगा मास्क पर लगाया बैन

2 min read
Aug 13, 2020
Politics on Tiranga Mask
तिरंगा मास्क बैन करने को लेकर कांग्रेस ने पीएम मोदी से किया अनुरोध

नई दिल्ली। इस 15 अगस्त को देश अपना 74वां स्वतंत्रता दिवस ( Independence Day 2020 ) मनाने जा रहा है। हालांकि कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के चलते इस बार पहले की तरह जश्न तो नहीं मनेगा लेकिन जज्बा कई गुना ज्यादा होगा। बाजारों में पंद्रह अगस्त की तैयारियां जोरों पर हैं। बाजारों में तिरंगा थीम पर कई चीजें खरीदी भी जा रही है। इनमें छोटे-छोटे तिरंगे, तिरंगा बैच और तिरंगा थीम वाली कई चीजें शामिल हैं। हालांकि तिरंगा थीम पर बने मास्क ( Tiranga Mask ) को लेकर राजनीति गर्मा गई है।

कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ( digambar kamat ) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( pm modi ) से तिरंगा मास्क को प्रतिबंधित करने का अनुरोध किया है। बाजारों में मिल रही तिरंगा थीम की चीजों में मास्क भी शामिल हैं। इन मास्क पर राष्ट्रीय ध्वज ( National Flat ) के तीनों रंगों के साथ अशोक चक्र भी लगा बना हुआ है।

स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने के लिए बाजारों में तिरंगा थीम पर कई तरह की चीजें इन दिनों मिल रही है। लेकिन तिरंगा थीम पर बने मास्क को लेकर कांग्रेस ने स्टैंड लिया है। कांग्रेस नेता दिगंबर कामत ने पीएम मोदी को ट्वीट में टैग करते हुए अनुरोध किया है बाजारों में मिल रहे इस तरह के मास्क को लेकर सभी राज्यों में रोका जाना चाहिए।

उन्होंने कहा, 'मैं यह फोटो देखकर काफी दुखी हूं। मैं पीएम मोदी से आग्रह करता हूं कि सभी राज्यों को निर्देश दें और तिरंगे एवं अशोक चक्र वाले मास्क को बैन करें। हम सभी को हमारे राष्ट्रीय झंडे का सम्मान करना चाहिए। जय हिंद, वंदे मातरम, भारत माता की जय।'

आपको बता दें कि सिर्फ कांग्रेस ही नहीं अन्य पार्टियां भी इसका विरोध कर रही हैं। झारखंड की सोरेन सरकार ने भी प्रदेश में तिरंगा मास्क की बिक्री पर रोक लगा दी है। अधिकारियों ने बताया कि इस रोक के बाद भी कोई तिरंगा मास्क बेचता हुआ पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

आपको बता दें कि हर वर्ष तिरंगा थीम पर कई तरह की चीजों की बिक्री होती है जैसे छोटे बैच, क्लीप, ब्रेसलेट, बैंड्स आदि। लेकिन इस बार कोरोना वायरस का असर स्वतंत्रता दिवस के जश्न में भी दिखाई दे रहा है और यही वजह है कि तिरंगा थीम के मास्क बाजारों में मिल रहे हैं। इन मास्क की कीमत 10 रुपए से लेकर 550 रुपए तक है। हालांकि सभी मास्क पर अशोक स्तंभ नहीं लगा है।

Published on:
13 Aug 2020 02:03 pm