विविध भारत

राफेल डील पर कांग्रेस अब भी राहुल गांधी के बयान पर अड़ी

कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि राफेल से जुड़ी 'क्लासिफाइड' और 'कमर्शल' जानकारी देने में फर्क है

2 min read
राफेल डील पर कांग्रेस अब भी राहुल गांधी के बयान पर अड़ी

नई दिल्ली। संसद में अविश्वास मत के दौरान राहुल गांधी ने बड़े जोरशोर से राफेल डील पर सवाल उठाए थे। इस पर फ्रांस सरकार की ओर से तुरंत सफाई आ गई। हालांकि,अब भी कांग्रेस राहुल गांधी के बयान के साथ खड़ी हुई है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं का कहना है कि राफेल से जुड़ी 'क्लासिफाइड' और 'कमर्शल' जानकारी देने में फर्क है। कांग्रेस के अनुसार फ्रांस सरकार की जो गोपनीयता की धारा है उसके अंदर विमान की कीमत छिपाना शामिल नहीं है।

इमैनुअल के साथ हुई थी वार्ता

ये भी पढ़ें

Patrika Exclusive: अविश्वास प्रस्ताव में 126 नहीं बल्कि 135 वोट पड़े थे मोदी सरकार के खिलाफ

कांग्रेस का पक्ष रखते हुए वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा ने कहा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों से हुई राहुल की वार्ता के दौरान वह और मनमोहन सिंह मौजूद थे। राहुल गांधी के पूछने पर फ्रांस के राष्ट्रपति ने साफ किया था कि जहाज की कीमत छिपाने पर उनकी तरफ से कोई शर्त नहीं है। कांग्रेस नेता आनंद शर्मा ने कहा कि'क्लासिफाइड' और 'कमर्शल' के बीच के फर्क को भी बताया। उन्होंने कहा कि राहुल ने फ्रांस के राष्ट्रपति से कोई भी 'क्लासिफाइड' जानकारी देने को नहीं कहा था। उन्होंने कहा कि विमान की कीमत जानना 'क्लासिफाइड' जानकारी में नहीं आता।

क्या है मामला

राहुल ने संसद में कहा कि राफेल डील को लेकर घपल हुआ है और विमानों की कीमत ज्यादा कर दी गई है। उन्होंने कहा कि रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने राफेल डील को लेकर देश से झूठ बोला है। हालांकि,इस पर फ्रांस ने राहुल के आरोपों को खारिज कर दिया था। फ्रांस की सरकार ने 2008 के सुरक्षा समझौते के तहत दोनों देश गुप्त सूचना को सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। बयान के अनुसार वह कानूनी तौर पर इससे बंधे हुए हैं।

क्या है कांग्रेस का आरोप

कांग्रेस पार्टी दावा करती रही है कि उनकी यूपीए सरकार के वक्त (2008) एक विमान की कीमत 527 करोड़ रुपये थी और प्रधानमंत्री मोदी ने 2016 में उन्हीं विमानों को खरीदने के लिए जो समझौता किया, उसके तहत एक विमान भारत को 1,570 करोड़ रुपये का मिलेगा।

ये भी पढ़ें

मप्र कांग्रेस का बड़ा ऐलान, इन बड़े नेताओं से छिनेंगे पद, मचा हडक़ंप

Published on:
22 Jul 2018 01:29 pm
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी