10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Patrika Exclusive: अविश्वास प्रस्ताव में 126 नहीं बल्कि 135 वोट पड़े थे मोदी सरकार के खिलाफ

सोमवार को संसद में होगी असली रिजल्ट की घोषणा। एवीआर मशीन से नहीं हो सकी थी सही गिनती।

2 min read
Google source verification
No Confidence Motion Counting still on...

दिल्ली: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना आसान, अब नहीं काटने होंगे आरटीओ के चक्कर

नई दिल्ली। शुक्रवार को विपक्ष के अविश्वास प्रस्ताव पर पूरे देश की नजर थी। 12 घंटे की बहस और उसके बाद की वोटिंग का जो नतीजा पूरी दुनिया ने देखा वह अंतिम नहीं था। दरअसल, अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में सिर्फ 126 सांसदों ने नहीं बल्कि 135 सांसदों ने वोट डाला था। इसी तरह सरकार के पक्ष में भी पांच वोट ज्यादा पड़े थे। यानी यह संख्या 325 नहीं 330 थी।

ऐसे हुई सही गिनती

‘पत्रिका’ के पास उपलब्ध लोकसभा सचिवालय के दस्तावेज के मुताबिक वोटिंग के लिए इस्तेमाल होने वाली एवीआर मशीन से सही गिनती नहीं हो पाई थी। सदस्यों को वोटिंग के लिए दी गई पर्ची से सही संख्या का पता लगाया गया। एवीआर मशीन की गिनती में कई गलतियां हुईं। एक सदस्य का वोट गलती से सत्ता पक्ष के समर्थन में चला गया जिसे बाद में सुधार कर विपक्ष के खाते में डाला गया। इस सदस्य का डिवीजन नंबर (हर सदस्य को दिया गया विशेष नंबर) 482 था। इसके अलावा आठ अन्य सदस्यों की गिनती विपक्ष के समर्थन में नहीं हो पाई थी। इसे भी विपक्ष के पक्ष में पड़े मतों के साथ शामिल कर लिया गया। इस तरह संशोधन के बाद विपक्ष के वोटों की संख्या में नौ मतों का इजाफा हो गया।

क्या कहते हैं नियम

शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव पर मत विभाजन के तुरंत बाद नतीजों के एलान में बताया गया था कि प्रस्ताव के पक्ष में 126 और इसके विरोध में 325 वोट पड़े। हालांकि नियमानुसार लोक सभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने नतीजों की घोषणा के साथ कह दिया था कि इनमें संशोधन संभव है। चूंकि सत्ता पक्ष और विपक्ष के मतों के बीच का अंतर बहुत ज्यादा था और रात काफी हो चुकी थी, सदस्यों ने इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया।

सोमवार को होगी घोषणा

शुक्रवार देर रात तक चली कार्यवाही के बाद दो दिन लोकसभा सचिवालय में छुट्टी है। अब सोमवार को जब सदन की कार्यवाही दोबारा शुरू होगी तो लोकसभा में संशोधित आंकड़ों की घोषणा की जाएगी। इस संबंध में सभी राजनीतिक दलों को भी सूचना दी जाएगी।

अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में

मशीन की गिनतीः

असली रिजल्टः