विविध भारत

Corona Crisis: दिल्ली सरकार का दावा – लॉकडाउन के बाद 8 लाख लोगों के खाते में डाले 5 हजार

  7 अप्रैल तक दिल्ली सरकार जारी करेगी अगले महीने की पेंशन सरकार की ओर से सहायता पाने वालों में 5 लाख बुजुर्ग केजरीवाल सरकार हर स्थिति से निपटने के लिए तैयार
less than 1 minute read
kejriwal.jpg

नई दिल्ली। देशभर में लॉकडाउन—21 ( Lockdown-21 ) लागू होने के तीन दिन दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ( CM Arvind Kejriwal ) ने बड़ा दावा किया है। शुक्रवार को सीएम ने कहा कि कोरोना ( Coronavirus ) की मार से दिल्लीवासियों को राहत देने के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार ( AAP Government )ने 8 लाख बुजुर्गों और गरीब लोगों के खाते में 5—5 हजार डाले जा चुके हैं।

इसके साथ ही उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि दिल्ली सरकार ने इस महीने सभी आश्रितों को पेंशन की राशि बढ़ा कर दी है। जिन 8 लाख लोगों के खाते में 5 हजार रुपए जमा कराए गए हैं उनमें 5 लाख गरीब बुजुर्ग हैं। एक लाख विकलांगों को भी 5 हजार रुपए की सरकारी पेंशन मुहैया कराई गई है।

दो लाख बेसहारा एवं विधवा महिलाओं को 5000 रुपए की पेंशन दी गई है। दिल्ली सरकार की ओर से 5 हजार रुपए की यह पेंशन अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक दोबारा इन सभी खातों के लिए जारी की जाएगी।

सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि कोरोना वायरस ( coronavirus s ) का कहर दिल्ली में नियंत्रण में है। अभी तक पूरी दिल्ली से केवल 39 मामले सामने आए हैं। इसके बावजूद दिल्ली सरकार हर स्थित से निपटने के लिए तैयार है। हर स्तर पर कोरोना जैसी आपदा से निपटने के लिए दिल्ली सरकार द्वारा गठित 5 सदस्य डॉक्टरों की टीम ने जरूरी कार्य योजना तैयार कर ली है। डॉक्टरों की टीम द्वारा तैयार कार्य योजना पर तैयारी जारी है।

Updated on:
27 Mar 2020 10:43 pm
Published on:
27 Mar 2020 10:41 pm
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार