विविध भारत

कोरोना वायरस: कुवैत के लिए उड़ानें रद्द, केरल एयरपोर्ट पर 170 यात्री फंसे

कोरोना वायरस दुनिया के 81 देशों में हड़कंप मचा रहा है भारत में कोरोना वायरस के 32 मामले सामने आ चुके हैं 3 हजार से ज्यादा संदिग्ध लोगों को निगरानी में रखा गया

2 min read
कोरोना वायरस: कुवैत के लिए उड़ानें रद्द, केरल एयरपोर्ट पर 170 यात्री फंसे

नई दिल्ली। चीन के बाद अब कोरोना वायरस ( Coronavirus ) दुनिया के 81 देशों में हड़कंप मचा रहा है। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) के 32 मामले सामने आ चुके हैं। जबकि तीन हजार से ज्यादा संदिग्ध लोगों को निगरानी में रखा गया है।

वहीं, कोविड-19 के घातक प्रभावों के मद्देनजर कुवैत ( Kuwait ) के स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा भारत सहित दुनिया के सात देशों की यात्रा पर अचानक लगाए गए प्रतिबंध के साथ शनिवार को कोझिकोड ( Kozhikode )
के कारीपुर हवाईअड्डे ( Karipur Airport ) पर करीब 170 यात्री फंस गए हैं।

शनिवार से शुरू होकर एक हफ्ते तक के लिए लगा यह प्रतिबंध कुवैत से भारत सहित फिलीपींस, बांग्लादेश, श्रीलंका, मिस्र, सीरिया और लेबनॉन को जाने वाली एयरलाइनों पर लागू होगा।

यह प्रतिबंध विदेश राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन के उस बयान के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कुवैत सरकार ने मध्य पूर्व की यात्रा करने वाले यात्रियों के कोरोना वायरस मुक्त प्रमाण पत्र रखने के अपने पुराने फैसले को अब रद्द कर दिया है।

आपको बता दें कि कोरोना वायरस का बढ़ता प्रकोप भारत सरकार के लिए भी चिंता का विषय बना है। देश के किसी न किसी राज्य में कोरोना का हर रोज एक नया मामला सामने आ रहा है।

हालांकि सरकार ने कोरोना से निपटने के युद्ध स्तर पर इंतजाम किए हैं।

केंद्र सरकार की ओर से भी राज्यों को निर्देश दिए गए हैं, कि वो अपने यहां कोरोना के मरीजों के लिए हॉस्पिटल में बेडों की व्यवस्था रखें।

इसके साथ ही कोरोना संक्रमित या संदिग्ध केस सामने आने पर उसकी जांच से लेकर उसको आइसोलेशन वार्ड में रखने के लिए पुख्ता इंतजाम रखने को कहा गया है।

ये भी पढ़ें

विदेश से आए तीन शख्स की आनन—फानन में कराई गई जांच, Coronavirus को लेकर अलर्ट मोड पर जिला प्रशासन
Updated on:
07 Mar 2020 05:03 pm
Published on:
07 Mar 2020 04:58 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर