विविध भारत

कोराना वायरस: ताजमहल के दीदार पर ग्रहण, दो बार पहले क्यों बंद की गई थी यह ऐतिहासिक धरोहर

देश में लगातार बढ़ती जा रही कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हुई, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई दुनिया के 7 अजूबों में से एक ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल को भी कर दिया बंद

2 min read
कोराना वायरस ने ताजमहल के दीदार पर लगाया ग्रहण

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( coronavirus in India ) से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। कोरोना के मरीजों की संख्या बढ़कर 138 हो चली है, जबकि तीन लोगों की मौत हो गई है।

वहीं, देश में कोरोना ( Coronavirus ) की दहतशत के बीच स्कूल, कॉलेजों, सिनेमा हॉल और शॉपिंग मॉल समेत ऐतिहासिक धरोहरों को भी बंद कर दिया गया है।

इस बीच दुनिया के सात अजूबों ( Seven wonders ) में से एक और भारत की ऐतिहासिक धरोहर ताजमहल ( TAj Majal ) को भी बंद कर दिया गया है।

भारतीय इतिहास में यह तीसरा मौका है, जब ताजमहल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया हो। आपको बता दें कि इससे पहले 1631 से 1648 में भी ताजमहल को बंद कर दिया गया था।

दरअसल, उत्तर प्रदेश के आगरा शहर स्थित ताजमहल को इसकी खूबसूरती और नायाब कलाकारी के लिए जाना जाता है।

दुनिया भर के पर्यटक अपने-अपने देशों से ताजमहल का दीदार करने आते हैं। यह ताजमहल की खूबसूरती का ही नतीजा है कि पिछले दिना भारत दौरे पर अपने परिवार के साथ आए अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी उसके दीदार के बिना न रह पाए थे।

जानकारी के अनुसार औसतन 10 हजार लोग रोजाना ताजमहल को देखने आते हैं। हालांकि, पिछले दिनो? कोरोना वायरस ? के प्रकोप के चलते ताजमहल देखने वालों की संख्या में भारी गिरावट आई है।

लेकिन अब संस्कृति मंत्रालय ने ताजमहन समेत लगभग 200 ऐतिहासिक धरोहरों को बंद करने का आदेश दिया है।

आपको बता दें कि इससे पहले 1971 में ताजमहल को उस समय बंद कर दिया गया था, जब भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध हुआ था।

इस दौरान ताजमहल को एक हफ्ते से ज्यादा समय के लिए बंद कर दिया गया था। जबकि दूसरी बार 1978 में बाढ़ की वजह से ताजमहल को बंद कर दिया गया था।

हालांकि इस बार केवल दो से तीन दिन के लिए ही ताजमहल को बंद किया गया था।

ये ऐतिहासिक धरोहर भी रहेंगी बंद

ये भी पढ़ें

कोरोना वायरस: शादी में शामिल हो मुश्किल में फंसे येदियुरप्पा, गवर्नर के पास पहुंची​ शिकायत
Updated on:
17 Mar 2020 08:55 pm
Published on:
17 Mar 2020 08:03 pm
Also Read
View All
Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से