विविध भारत

देश में 150 दिन में ठीक हुए 10 लाख Corona Patients, 64.4 फीसदी हुआ रिकवरी रेट

देशभर में तेजी से बढ़ रहे Coronavirus के खतरे के बीच आई अच्छी खबर 150 दिन में 10 लाख Corona Patients हुए ठीक, 64.4 फीसदी रिकवरी रेट पिछले एक हफ्ते में रोजाना 34,000 कोरोना रोगी हुए ठीक

2 min read
भारत में 150 दिन में ठीक हुए कोरोना के 10 लाख से ज्यादा मरीज

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। अब तक देश में कोरोना वायरस संक्रमित लोगों की संख्या 16 लाख के करीब पहुंच गई है। हालांकि केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग ( Health Ministry )की मानें तो देश में कोरोना का रिकवरी रेट ( Corona Recovery Rate ) भी तेजी से सुधर रहा है। देश में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 64.44 प्रतिशत तक पहुंच गया है। वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रायल के मुताबिक पिछले एक हफ्ते में रोजाना 34 हजार कोरोना मरीज ठीक हुए हैं।

इसी के साथ देश में अब तक कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 10 लाख को पार कर चुकी है। यानी पिछले 150 दिनों में देश में 10 लाख से ज्यादा कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं।

कोरोना संकट के बीच देश में कुछ अच्छे संकेत भी सामने आ रहे हैं। भले ही लगातार कोरोना वायरस का खतरा बढ़ रहा है, लेकिन इस वायरस से ठीक होने वाले लोगों की संख्या में भी तेजी से इजाफा हो रहा है।

देश में बुधवार रात तक, कोरोना संक्रमित कुल 15,82,730 मरीजों में से 10 लाख 19 हजार 297 तक पहुंच गया। देश में कोरोना का रिकवरी रेट 64.4% है। जबकि दुनियाभर में ये आंकड़ा 61.9 फीसदी है।

ये आंकड़े बताते हैं कि देश में कोरोना को लेकर सही दिशा में काम हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने भी इन आंकड़ों के चलते खुशी जाहिर की है। मंत्रालय का कहना है कि लोग इस बीमारी से तेजी से उबर रहे हैं।

आपको बता दें कि 28 मई को, देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या ठीक हो चुके मरीजों की संख्या से 23,000 से ज्यादा थी। लेकिन धीरे-धीरे इसमें सुधार देखने को मिला। 13 जून तक ये अंतर खत्म हो चुका था। अब तो ठीक हो चुके मरीजों की संख्या सक्रिय मरीजों की संख्या से करीब-करीब दो गुनी है।

हालांकि देश में अब भी 5 लाख 28 हजार 459 कोरोना के सक्रिय मामले हैं। यही नहीं रोजाना 45 से 50 हजार के करीब नए मामले सामने भी आ रहे हैं। ऐसे में सरकार के लिए इन नए मामलों पर नियंत्रण करना बड़ी चुनौती भी है।

कोरोना वायरस से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या को 10 लाख पहुंचने में दो मार्च के बाद से 150 दिन लगे हैं। कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों को संख्या को 2,50,000 पहुंचने में 114 दिन लगे थे।

Updated on:
30 Jul 2020 06:22 pm
Published on:
30 Jul 2020 04:45 pm
Also Read
View All
Huge road accident: अंबिकापुर में तेज रफ्तार का कहर, 22 घंटे में 9 लोगों की मौत, पति-पत्नी और बेटा भी शामिल

Rape and murder case: युकां की राष्ट्रीय सचिव बोलीं- दिल्ली जैसे निर्भया कांड पर भाजपा महिला शक्ति की चुप्पी बेहद गंभीर

Car accident: ट्रक की टक्कर से कार सवार एजीएम की मौत, पत्नी से फोन पर बोला- मुझे जल्दी अस्पताल में भर्ती करवाओ

Chhattisgarh DGP: Video: डीजीपी बोले- अब छत्तीसगढ़ में नक्सलियों का समूह सक्रिय नहीं, गांवों में छिपे हैं इक्का-दुक्का, ड्रग्स को लेकर ये कहा

Attachment canceled: अस्पतालों से अटैचमेंट समाप्त करने के आदेश का स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने किया विरोध, कही ये बातें

अगली खबर