विविध भारत

Coronavirus cases in India: 3.43 लाख पहुंचे कुल केस, आज मौत का आंकड़ा होगा 10 हजार पार

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना वायरस के 10,667 नए मामले ( Coronavirus Cases in India ) और 380 की ( Coronavirus Deaths ) मौत। मंगलवार तक कोरोना वायरस ( COVID-19 Update ) के 1.80 लाख से ज्यादा ठीक और रिकवरी रेट ( corona patients recovery rate ) 52 फीसदी से अधिक। स्वास्थ्य मंत्रालय ( Union Health Ministry ) के मुताबिक फिलहाल कोरोना के एक्टिव केस 1,53,178 ( Coronavirus Active Case ) और रिकवर हुए 180,012 लोग।

2 min read
Coronavirus cases in India latest update

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ( Union Health Ministry ) द्वारा मंगलवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 10,667 नए मामले ( Coronavirus Cases in India ) सामने आए हैं और 380 लोगों की मौत हुई है। COVID-19 महामारी ( COVID-19 Update ) से जूझते देश में अब कुल केस का आंकड़ा 3,43,091 पहुंच चुका है, जबकि 9900 लोगों ने इसके चलते अपना दम तोड़ दिया है। लगातार पांचवें दिन एक दिन में 10,000 से अधिक मामलों की बढ़ोतरी देखने को मिली है।

मंत्रालय के मुताबिक मंगलवार तक भारत में 1.80 लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस बीमारी से ठीक हो चुके हैं और लोगों के ठीक होने की दर 52 फीसदी ( corona patients recovery rate ) से अधिक है। पिछले तीन दिनों से देश में कोरोना वायरस के मरीजों के ठीक होने की दर 50 फीसदी से अधिक रिपोर्ट की जा रही है। देशभर के अस्पतालों से अब तक 1,80,012 लोगों को डिस्चार्ज किए जाने के साथ मंगलवार को भारत में कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 52.46 पहुंच गया है।

वहीं, सोमवार को यह रिकवरी रेट 51 फीसदी से थोड़ा ज्यादा था क्योंकि 1,69,797 मरीज ठीक हो चुके थे, जबकि रविवार को यह दर 50.59 फीसदी थी। स्वास्थ्य मंत्रालय के डैशबोर्ड के मुताबिक देश में फिलहाल कोरोना के एक्टिव केस ( Coronavirus Active Case ) 1,53,178 हैं।

महाराष्ट्र अभी भी देश में कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित प्रदेश बना हुआ है। महाराष्ट्र में कुल केस की संख्या एक लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है। यहां पर कुल केस की संख्या 1,28,744 हैं, जिनमें 4,128 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रदेश में बीते 24 घंटों के दौररान 2,786 नए मामले सामने आए जबकि 178 लोगों मौत हो गई। महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 56,049 मरीजों को ठीक किया जा चुका है, जबकि यहां एक्टिव केस की संख्या 50,567 है।

महाराष्ट्र के बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु है, जहां कुल केस 46,504 पहुंच चुके हैं। जबकि तीसरे नंबर पर 42,829 मामलों के साथ दिल्ली है। राजधानी में बीते 24 घंटों के दौरान 1,647 नए मामले सामने आए हैं और 1,400 की जान चली गई है।

वहीं, जिन राज्यों में 10 हजार से ज्यादा कोरोना वायरस केस आए हैं, उनमें गुजरात में 24,055 मामले और 1,505 मौत देखने को मिली है। जबकि उत्तर प्रदेश में 13,615 कुल कोरोना केस, राजस्थान (12,981), मध्य प्रदेश (10,935) और पश्चिम बंगाल (11,494) का नंबर आता है।

उधर, जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के मुताबिक दुनिया भर में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 80 लाख हो गई है। इस महामारी ने दुनिया भर में 4 लाख से ज्यादा की जान ले ली है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार और बुधवार को मुख्यमंत्रियों के साथ अपनी बैठक में कोरोना वायरस मामले को लेकर चर्चा करेंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री पंजाब, केरल, गोवा और पूर्वोत्तर राज्यों सहित 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के प्रमुखों के साथ एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग करेंगे।

जबकि बुधवार दोपहर 3 बजे,वह महाराष्ट्र, तमिलनाडु, गुजरात और दिल्ली सहित 15 सबसे बुरी तरह प्रभावित प्रदेशों के साथ बैठक करेंगे। वह बुधवार को महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, गुजरात, बिहार और उत्तर प्रदेश के साथ दिल्ली में अलग से स्थिति पर चर्चा करेंगे।

Updated on:
16 Jun 2020 01:56 pm
Published on:
16 Jun 2020 12:25 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात