विविध भारत

Coronavirus: CBSE ने दी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को मास्क की छूट

कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के खतरे को देखते हुए CBSE ने दी छूट परीक्षा में मास्क और हैंड सेनेटाइजर ले जाने की इजाजत मिली सभी CBCE स्कूलों में तत्काल प्रभाव से लागू होंगे नए आदेश
2 min read
• •
Updated: 5 Mar 2020, 7:34 AM IST
Coronavirus: CBSE ने दी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को मास्क की छूट
Coronavirus: CBSE ने दी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान छात्रों को मास्क की छूट

नई दिल्ली। दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों को कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सीबीएसई ( CBSE ) ने अपने नियमों में कुछ छूट दी है।

अब वे परीक्षा के दौरान अपने साथ चेहरे के मास्क और सेनेटाइजर ले जा सकेंगे। सीबीएसई के सचिव अनुराग त्रिपाठी ( CBSE Secretary Anurag Tripathi ) ने कहा है कि छात्रों और अभिभावकों से लगातार इस संबंध में सवाल पूछे जा रहे थे।

बोर्ड ने यह फैसला किया है कि छात्रों को परीक्षा केंद्र में अपने साथ ये दोनों चीजें ले जाने की छूट होगी। इन दिनों दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा चल रही हैं।

आपको बता दें कि दसवीं और बारहवीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू हो चुकी हैं।

इसके साथ ही तेलंगाना के एक सरकारी अस्पताल में दो और लोगों में कोरोनावायरस (कोविड-19) की पुष्टि हुई है। हालांकि उनके नमूनों को दोबारा से परीक्षण के लिए पुणे के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी (एनआईवी) भेजा गया है।

तेलंगाना में दो दिन पहले ही कोविड-19 का पहला मामला सामने आया था।

अब गांधी अस्पताल में दो और व्यक्तियों के नमूने सकारात्मक आए हैं, लेकिन अधिकारियों ने पुष्टि के लिए उनके नमूने एनआईवी को भेज दिए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि इनमें से एक व्यक्ति इटली गया था, जबकि दूसरा व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से पीड़ित पहले व्यक्ति के संपर्क में आ गया, जिससे वह भी इस खतरनाक वायरस की चपेट में आ गया।

जन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक ने कहा कि मंगलवार को कोविड-19 के 47 नमूनों का परीक्षण किया गया और उनमें से 45 नमूनों को नकारात्मक पाया गया।

उन्होंने कहा कि आगे के परीक्षण के लिए दो नमूने एनआईवी पुणे भेजे जा रहे हैं। रिपोर्ट कल (गुरुवार) तक आने की उम्मीद है।

मरीजों को गांधी अस्पताल में अलग-थलग रखा गया है।

Updated on:
5 Mar 2020, 7:34 AM IST
Published on: