विविध भारत

Coronavirus: IAF ने निजामुद्दीन मरकज में शामिल सार्जेंट को क्वारनटाइन में भेजा

मरकज में शामिल वायुसेना के सार्जेंट का टेस्ट निगेटिव आया IAF ने एहतियात के तौर सार्जेंट को क्वारनटाइन में भेजा वायुसेना प्रशासन ने सार्जेंट का और टेस्ट कराने का फैसला लिया
less than 1 minute read
• •
Updated: 6 Apr 2020, 6:57 PM IST
iaf.jpg
,,

नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर भारतीय वायुसेना ( IAF ) भी अलर्ट मोड पर है। खासतौर से अपने जवानों को लेकर वायुसेना किसी भी स्तर पर समझौता करने के लिए तैयार नहीं है। यही वजह है कि भारतीय वायु सेना ने तबलीगी जमात ( Tablighi Jamaat ) इवेंट के दौरान निज़ामुद्दीन क्षेत्र में ठहरे अपने ही एक जवान को क्वारनटाइन में भेज दिया। हालांकि वायुसेना जवान का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया है।

इसके बावजूद भारतीय वायु सेना के एक अधिकारी ने बताया कि कोरोना प्रोटोकॉल पर अमल करते हुए वायुसेना प्रशासन ने अपने सार्जेंट का और टेस्ट कराने का फैसला लिया है। इस बात को ध्यान में रखते हुए जवान को एहतियातन क्वारंटाइन किया गया है।

बता दें कि देश में कोरोना वायरस ( COVID-19 ) संक्रमितों की संख्या में वृद्धि होने के साथ इसका आंकड़ा 3650 पार कर गया है। कोरोना संक्रमण की वजह ये अब तक 109 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक कोरोना वायरस का प्रकोप देश के 30 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में फैल चुका है।

वहीं, कोरोना का इलाज कराने के बाद 291 लोग स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। देश में कोरोना से महाराष्ट्र में सर्वाधिक कोरोना संक्रमित राज्य । दूसरे स्थान पर तमिलनाडु और तीसरे नंबर पर देश की राजधानी दिल्ली है।

Updated on:
6 Apr 2020, 6:57 PM IST
Published on: