विविध भारत

Coronavirus: भारत के सबसे बुजुर्ग मतदाता को लगाई गई वैक्सीन, जानिए कितनी है उम्र

भारत के सबसे पुराने मतदाता श्याम सरन नेगी ने कोरोना टीका की पहली खुराक ली नेगी 1951-52 के आम चुनाव में भाग लिया था, जो देश का पहला मतदान अभ्यास था
2 min read
• •
Updated: 9 Mar 2021, 6:00 PM IST
untitled_2.png

नई दिल्ली। 103 साल की उम्र के भारत के सबसे पुराने मतदाता माने जाने वाले श्याम सरन नेगी ने मंगलवार को हिमाचल प्रदेश ( Himachal Pradesh ) के किन्नौर जिले के एक स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना टीका ( Corona Vaccine ) की पहली खुराक ली। नेगी ने राज्य की राजधानी से लगभग 275 किलोमीटर दूर कल्पा में टीका लगवाने के बाद कहा मैं उन सभी से अपील कर रहा हूं, जो कोरोना वायरस टीका लगवाने के योग्य हैं, वे जरूर लगवाएं।

1951-52 के आम चुनाव में भी भाग लिया

नेगी 1951-52 के आम चुनाव में भी भाग लिया था, जो देश का पहला मतदान अभ्यास था। सन् 1951 में सेवानिवृत्त स्कूली शिक्षक, नेगी एक चुनाव ड्यूटी पर थे और उन्होंने चन्नी निर्वाचन क्षेत्र में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। बाद में किन्नौर का नाम बदल दिया। नेगी को उनके घर से करीब 500 मीटर दूर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में स्थापित टीकाकरण केंद्र में डॉक्टरों ने जोरदार स्वागत किया।

आधे घंटे के लिए निगरानी में रखा

एक अधिकारी ने फोन पर आईएएनएस को बताया कि नेगी अपने परिवार के सदस्यों के साथ टीकाकरण केंद्र पहुंचे। अधिकारी ने कहा कि टीकाकरण के बाद, उन्हें प्रोटोकॉल के अनुसार आधे घंटे के लिए निगरानी में रखा गया। कल्पा, समुद्र तल से 2,759 मीटर की ऊंचाई पर स्थित, पुराने हिंदुस्तान तिब्बत रोड पर स्थित है। वहीं, तमिलनाडु के स्वास्थ्य सचिव जे राधाकृष्णन ने देश में कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच राज्य में बिना मास्क के पाए जाने वाले लोगों पर 200 रुपये का जुर्माना लगाने का आदेश दिया है। राज्य के स्वास्थ्य सचिव ने स्वास्थ्य और निगम अधिकारियों के साथ चेन्नई शहर के विभिन्न स्थानों पर निरीक्षण करने का निर्देश दिया और मास्क नहीं पहनने वाले लोगों पर जुर्माना लगाने का आदेश दिया।

देशभर में तेजी से वैक्सीनेशन को दौर

कोरोना को हराने के लिए देशभर में तेजी से वैक्सीनेशन को दौर चल रहा है। भारत में चल रहा तीसरे दौर का वैक्सीनेशन अभियान दुनिया में सबसे बड़ा अभियान है। देश के कई राज्यों में अभियान जारी है। तो वहीं उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी कोरोना के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के लिए एक अभियान शुरू करेगी।

Updated on:
9 Mar 2021, 6:00 PM IST
Published on: