विविध भारत

COVID-19: भायखला महिला जेल में डॉक्टर के बाद अब एक कैदी में कोरोना की पुष्टि

महाराष्ट्र में अब तक 20 हजार 228 लोगों के कोरोना ( Corona ) से संक्रमित होने की पुष्टि मुंबई की भायखला ( Byculla ) महिला जेल से 54 वर्षीय एक कैदी कोरोना पॉजिटिव मिली

less than 1 minute read
COVID-19: भायखला महिला जेल में डॉक्टर के बाद अब एक कैदी में कोरोना की पुष्टि

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण ( Coronavirus in india ) थमने का नाम नहीं ले रहा है। सबसे बुरा हाल महाराष्ट्र ( Maharastra ) का है। यहां अब तक 20 हजार 228 लोगों के कोरोना से संक्रमित ( Coronavirus Infection ) होने की पुष्टि हुई है, जबकि 3 हजार 800 मरीज महामारी से पृरी तरह स्वस्थ हो गए है। हालांकि, 779 लोगों की मृत्यु के साथ ही राज्य में मौतों के आंकड़ों में भी लगातार बढ़ोत्तरी देखी जा रही है। इस बीच मुंबई की भायखला महिला जेल ( Byculla Women's Prison) से बड़ी खबर सामने आई है। यहां 54 वर्षीय एक कैदी में कोरोना पॉजिटिव पाई गई है।

एक जेल अधिकारी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि कुछ दिन पहले महिला कैदी को सांस लेने में परेशानी हुई थी, जिसके बाद उसको सरकारी जेजे अस्पताल ले जाया गया था। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। फिलहाल महिला का सेंट जॉर्ज अस्पताल में महिला का इलाज चल रहा है। इसके साथ ही भायखला जेल से ही जुडे़ एक डॉक्टर भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जिसके दो दिन बाद महिला कैदी में कोरोना की पुष्टि हुई।

आपको बता दें कि भारत में कोरो नावायरस महामारी के चलते 2 हजार से अधिक मौतों के साथ ही कोविड-19 संक्रमण से ग्रस्त हुए लोगों की संख्या 63 हजार के करीब पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने इस बात की जानकारी दी। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा रविवार सुबह जारी किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, देश में कोरोना पीड़ितों की संख्या 62 हजार 939 है।

ये भी पढ़ें

कोरोना की जांच के लिए आई पहली स्वदेशी किट, अब घर बैठे कोई भी कर सकेगा जांच
Updated on:
10 May 2020 10:51 pm
Published on:
10 May 2020 10:47 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर