विविध भारत

Coronavirus: सरकार ने सख्त किए वीजा संबंधी नियम, इतने सारे देशों से नहीं आ सकेंगे लोग

कोरोना वायरस पर वीजा संबंधी नियमों को ले कर सरकार की ताजा एडवाइजरी। फिलीपींस, मलेशिया और अफगानिस्तान से कोई भी यात्री आने पर पहले ही रोक। 33 मुल्कों से आज से कोई भी विमान मुसाफिरों को भारत लेकर नहीं आएगा।
2 min read
visa_1.jpg
visa rules

नई दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के बीच भारत सरकार ने बुधवार को कड़े कदम उठाते हुए वीजा नियमों को सख्ती से लागू करने की घोषणा की। केंद्र सरकार द्वारा जारी ताजा एडवायजरी के मुताबिक 33 देशों से कोई भी विमान भारत में नागरिकों को लेकर नहीं आएगा। वहीं, मंगलवार से तीन मुल्कों को पहले ही प्रतिबंधित किया जा चुका है। ऐसे में आपके लिए भी यह जानना जरूरी हो जाता है कि अब किस देश से भारतीय या विदेशी भारत आ सकते हैं या भारत से जा सकते हैं। और जो भारतीय विदेशों में या विदेशी भारत में रह रहे उनके लिए क्या वीजा के नए नियम बना दिए गए हैं।

भारतीय नागरिक जो देश लौटना चाहते हैं उन्हें किन देशों से लौटने की इजाजत नहीं है?

ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक गणराज्य, डेनमार्क, एस्टोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आइसलैंड, हंगरी, आयरलैंड, इटली, लातविया, लिकटेंस्टीन, लिथुआनिया, लक्समबर्ग, माल्टा, नीदरलैंड, नार्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवेनिया, स्पेन, स्वीडन, स्विट्जरलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम से कोई एयरलाइन किसी सवारी को 18 मार्च से (प्रस्थान समय) भारत नहीं लाएगी।

इसी तरह फिलीपींस, मलेशिया और अफगानिस्तान के देशों से किसी भी सवारी को किसी भी एयरलाइन से भारत लाने पर पहले ही रोक है।

क्या प्रतिबंधित देशों से ट्रांजिट करने की छूट होगी?

इन देशों से ट्रांजिट नहीं होगी, क्योंकि इन देशों से भारत के लिए किसी सवारी को विमान में बैठने की इजाजत नहीं होगी।

क्या विदेशों से भारत आ रहे लोगों को 14 दिन के लिए अनिवार्य रूप से क्वैरेंटाइन किया जाएगा?

18 मार्च (प्रस्थान समय) के बाद यूएई, कतर, ओमान और कुवैत से आने वाले या ट्रांजिट करने वाले सभी सवारियों को क्वैरेंटाइन किया जाएगा। चीन, कोरिया, ईरान, इटली, स्पेन, फ्रांस और जर्मनी से 15 फरवरी से ही यह नियम लागू होगा।

क्या भारत लौटने वाले भारतीयों के लिए कोरोना नहीं होने का सर्टिफिकेट अनिवार्य है?

सिर्फ कोरिया और इटली से आने वाले लोगों के लिए। इटली से किसी को आने की इजाजत 18 मार्च के बाद नहीं होगी।

क्या चीन, कोरिया, ईरान, इटली, स्पेन, फ्रांस और जर्मनी से ट्रांजिट करने वाले भारतीयों को भी क्वैरेंटाइन किया जाएगा?

हां।

क्या यूएई, कतर, ओमान और कुवैत से ट्रांजिट करने वाले भारतीयों को भी क्वैरेंटाइन किया जाएगा?

हां। 18 मार्च (प्रस्थान समय) के बाद से।

भारतीय नागरिक अगर विदेश जाना चाहते हों

भारतीयों को कोरोना प्रभावित देशों की यात्रा से बचने की सख्त सलाह दी जाती है।

विदेशी नागरिक जो भारत में हैं, क्या उन्हें वीजा आगे बढ़ाने की इजाजत है?

हां।

coronavirus को लेकर पीएम मोदी की बड़ी घोषणा, 1 लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान

क्या उन्हें भारत से बाहर जाने और वापस आने की इजाजत होगी?

भारत से बाहर जा सकते हैं। वापस आने के लिए नए वीजा की जरूरत होगी।

क्या ओसीआई कार्ड धारकों को भारत आने की छूट होगी?

नहीं। प्रतिबंधित देशों से आने वालों को नए सिरे से वीजा की जरूरत होगी।

प्रतिबंधित देश निम्न हैं-

ऑस्ट्रिया, बेल्जियम, बुल्गारिया, क्रोएशिया, साइप्रस, चेक रिपब्लिक, डेनमार्क, एस्तोनिया, फिनलैंड, फ्रांस, जर्मनी, ग्रीस, आइसलैंड, हंग्री, आयरलैंड, इटली, लत्विया, लिंकेस्टाइन, लिथुआनिया, लेक्जेंबर्ग, मालटा, नीदरलैंड्स, नार्वे, पोलैंड, पुर्तगाल, रोमानिया, स्लोवाकिया, स्लोवानिया, स्पेन, स्वीडन, स्वीटजरलैंड, तुर्की, यूनाइटेड किंगडम, फिलीपींस, मलेशिया और अफगानिस्तान।

Updated on:
19 Mar 2020 07:37 am
Published on:
18 Mar 2020 09:22 pm