विविध भारत

Coronavirus: महाराष्ट्र में मिनी लॉकडाउन, बंद रहेंगे होटल, रेस्टोरेंट और सिनेमा हॉल

महाराष्ट्र में बेलगाम कोरोना वायरस केसों के मद्देनजर उद्धव ठाकरे सरकार ने लगाया मिनी लॉकडाउन
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Apr 2021, 6:36 PM IST
untitled_7.png

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में बेलगाम कोरोना वायरस केसों के मद्देनजर उद्धव ठाकरे सरकार ने बड़ा कदम उठाया है। महाराष्ट्र सरकार ने राज्य में शुक्रवार रात 8 बजे से लेकर सोमवाार सुबह तक के लिए लॉकडाउन लागू कर दिया है। इस दौरान केवल अति-आवश्यक सेवाओं को ही इजाजत होगी, जबकि होटल, रेस्टोरेंट, सिनेमा हॉल, पार्क, बगीचे और खेल के मैदान सभी बंद रहेंगे। सूत्रों के अनुसार इस दौरान राज्य में बड़ी फिल्मों की शूटिंग पर भी पूरी तरह से रोक रहेगी। होटल आदि में भीड़ नहीं जुट सकेगी, यहां से केवल खाना पैक कराकर ले जाया जा सकेगा।

आपको बता दें कि महाराष्ट्र, पंजाब, कर्नाटक, केरल, छत्तीसगढ़, चंडीगढ़, गुजरात, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली और हरियाणा जैसे राज्य 'गंभीर चिंता' के विषय हैं। यहां केंद्र ने अधिक सुरक्षा बरतने की सलाह दी है। महाराष्ट्र में शनिवार को 50 हजार से करीब कोरोना केस सामने आए हैं। जिसके राज्य सरकार की चिंता बढ़ा दी है।वहीं, 16 जनवरी को टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से अब तक देश में 7,59,79,651 करोड़ लोगों को कोरोना वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है।

Updated on:
4 Apr 2021, 6:36 PM IST
Published on: