विविध भारत

Coronavirus In India: कोरोना से बड़ी राहत, नए मामलों में खासी गिरावट, जानिए क्या रहा बीते 24 घंटों का आंकड़ा

Coronavirus In India देश में लगातार घट रहे कोविड के नए मामले, वैक्सीनेशन में आई तेजी
2 min read
• •
Updated: 17 May 2021, 10:19 AM IST
Coronavirus Latest Updates in India
Coronavirus Latest Updates in India

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) की दूसरी लहर का लेकर मचा कोहराम भले ही जारी हो, लेकिन इस बीच बड़ी राहत की खबर भी सामने आई है। देश में कोरोना के नए मामलों में खासी कमी देखने को मिल रही है।

बीते 24 घंटों में एक बार फिर देश में कोरोना के दैनिक मामले कम आए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों पर अगर गौर करें तो रोजाना सामने आने वाले मामले 4 लाख की संख्या को पार कर गए थे। हालांकि राहत की बात यह है कि अब यह संख्या तीन लाख के नीचे पहुंच चुकी है। बीते 24 घंटे में 2.81 लाख के करीब नए मामले सामने आए हैं।

देश में कोरोना की दूसरी लहर अब कमजोर पड़ती दिख रही है। इसका अंदाजा रोजाना आने वाले मामलों से लगाया जा सकता है। कुछ दिन पहले तक जहां देश में 4 लाख से ज्यादा कोरोना के केस सामने आ रहे थे वहीं अब ये आंकड़ा तीन लाख के भी नीचे पहुंच गया है।

रविवार को देश में 2 लाख 81 हजार 683 कोविड के नए केस सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में अब कोविड 19 महामारी से संक्रमितों की संख्या दो करोड़ 49 हजार 65 हजार 463 तक पहुंच गई है।

जबकि अब तक देश में 2 करोड़ 11 लाख 74 हजार 76 लोग कोरोना को मात देकर अस्पतालों से डिसचार्ज हो चुके हैं।

इतने हैं एक्टिव केस
स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मौजूदा समय में देश में कोरोना के 35 लाख 16 हजार 997 एक्टिव केस हैं।

इतने लोगों ने लगाया वैक्सीन
देश में अब तक कोरोना संकट के बीच 18 करोड़ 29 लाख 26 हजार 460 लोग कोविड का टीका लगवा चुके हैं।

इतने हुए टेस्ट
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) ने बताया है कि भारत में रविवार को कोरोना वायरस के लिए कुल 31 करोड़ 64 लाख 23 हजार 658 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक के लिए पहले से लिया गया अप्वाइंटमेंट वैध

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार को यह साफ किया कि कोविशील्ड टीके की दूसरी खुराक के लिए पहले से लिया गया समय (अप्वाइंटमेंट) वैध रहेगा और यह को-विन पोर्टल पर रद्द नहीं होगा।

आपको बता दें कि को-विन ( CoWin ) पोर्टल में आवश्यक बदलाव किए गए हैं, जिसके परिणामस्वरूप पहली खुराक लेने के बाद लाभार्थी 84 दिन से कम समय की अवधि में ऑनलाइन समय प्राप्त नहीं कर पाएगा।

4106 लोगों ने गंवाई जान
देश में भले ही कोरोना के दैनिक मामलों में कमी देखने को मिल रही हो, लेकिन मरने वालों के आंकड़े में खासा सुधार नहीं दिख रहा है। रविवार को देशभर में कोविड19 के चलते 4106 लोगों ने अपनी जान गंवाई।

कोरोना के नए मामलों की संख्या में भले ही गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इस महामारी से मरने वालों की संख्या चार हजार के करीब आज भी बनी रही। बीते 24 घंटे में इस बीमारी से 4 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई।

Published on: