विविध भारत

PM मोदी ने दिए इम्यूनिटी बढ़ाने के टिप्स, आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पालन करने की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि देश को 3 मई तक लॉकडाउन में रहना होगा। PM ने लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए शुभकामनाएं दी और इम्यूनिटी बढ़ाने के टिप्स दिए
2 min read
• •
Updated: 14 Apr 2020, 12:47 PM IST
PM मोदी ने दिए इम्यूनिटी बढ़ाने के टिप्स, आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पालन करने की अपील
PM मोदी ने दिए इम्यूनिटी बढ़ाने के टिप्स, आयुष मंत्रालय के निर्देशों का पालन करने की अपील

नई दिल्ली।कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के संक्रमण के चलते देश में जैसा कि उम्मीद लगाई जा रही थी, लॉकडाउन को बढ़ा दिया गया है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने मंगलवार को कहा कि देश को 3 मई तक लॉकडाउन ( Lockdown in India ) में रहना होगा। PM मोदी ने सुबह 10 बजे से देश को संबोधित करते हुए कहा कि जिस तरह से कोरोना फैल रहा है, उसने दुनिया की सरकारों और विशेषज्ञों को और सतर्क कर दिया है।

भारत मे कोरोना ( Coronavirus in india ) के खिलाफ अब लड़ाई और आगे कैसे बढ़े। इस दौरान प्रधानमंत्री ने लोगों को उत्तम स्वास्थ्य के लिए मंगल शुभकामनाएं दी और इम्यूनिटी बढ़ाने के टिप्स भी दिए।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना जैसी महामारी के बीच स्वस्थ्य रहेने और अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए आयुष मंत्रालय द्वारा दिए गए निर्देशों का पालन करें।

इसके साथ ही कुछ घरेलू उपाय जैसे गर्म पानी और काढ़े का सेवन आदि भी अपनाए। अपने 30 मिनट के भाषण के दौरान प्रधानमंत्री का अधिकतर फोकस लोगों की दिनचर्या और स्वास्थ्य पर बना रहा।

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में अपना ख्याल कैसे रखें न केवल यह बताया, बल्कि अपने साथ ही परिजनों और खासकर बुजुर्गों का ध्यान कैसा रखा जाए। इस बात की भी जानकारी दी।

आयुष मंत्रालय ने बताए इम्युनिटी बढ़ाने के तरीके

1— रोजना सुबह को एक चम्मन च्यवन्यप्राश लें। डायबीटिक लोग भी इसका सेवन कर सकते हैं।
2- घर में निरंतर गर्म पानी, हर्बल पीते रहें।
3— तुलसी, दालचीनी, काली मिर्च, अदरक और मुनक्का के बने काढ़े को पिएं।
4— दूध में हल्दी का सेवन करें। इसके लिए 150 एमएल दूध में आधा चम्मच हल्दी को मिलाकर पिएं।
5— नाक के दोनों सुरों में तिल, देशी घी या नारियल का तेल लगाएं।
6— एक चम्मच तिल या नारियल का तेल मुंह में लेकर घुमाएं। इसके बाद इसको थूक दें और गर्म पानी का कुल्ला कर लें।

7— खांसी या गला दर्द होने पर पुदीने और अजवाइन को पानी में उबाल लें और इसके भाप लें।

coronavirus s: लॉकडाउन ने बदली लोगों की जीवनशैली, कहीं अच्छे तो कही बुरा प्रभाव

आपको बता दें कि पीएम मोदी ने कहा हमारे यहां नुकसान कम से कम कैसे होए लोगों की दिक्कतों को कम कैसे करेंए इन बातों को लेकर राज्यों के साथ निरंतर चर्चा की है।

हर किसी का एक सुझाव आता है कि लॉकडाउन को बढ़ाया जाए। कई राज्य तो पहले से ही लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला कर चुके हैं।"

Updated on:
14 Apr 2020, 12:47 PM IST
Published on: