नई दिल्ली। कोरोना से संक्रमित रोगियों ( Corona-infected patients ) के प्रमुख अस्पताल सफदरजंग ( Safdarjung hospital ) में राजस्थान के कई कर्मवीर भी अहम भूमिका निभा रहे है। प्रदेश के अलग अलग क्षेत्र के रहने वाले इन कर्मवीरों ने विपरीत परिस्थितियों के बावजूद सफदरजंग में मोर्चा संभाला हुआ है। इनमें शामिल है बाड़मेर के रहने वाले नर्सिंग ऑफिसर भाखर सेजू, नागौर के रहने वाले रामवतार, हनुमानगढ़ के पवन कुमार, सवाईमाधोपुर के महेंद्र मीणा, करौली के नरेंद्र मीणा शामिल है।