विविध भारत

Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस के अब तक 170 मामले, PM मोदी आज राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारत में कोरोना के मामले बढ़कर 170 हो गए इस जानलेवा बीमारी से लोगों की मौत हो गई PM मोदी कल रात राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं

2 min read
Coronavirus: भारत में कोरोना वायरस के अब तक 159 मामले, PM मोदी कल राष्ट्र को करेंगे संबोधित

नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) के मामले बढ़कर 170 हो गए हैं। इनमें 25 विदेशी मरीज भी शामिल हैं, जबकि इस जानलेवा बीमारी से तीन लोगों की मौत हो गई है।

इस महाराष्ट्र देश का पहला ऐसा राज्य है, जहां कोरोना ( Coronavirus ) के सबसे अधिक मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) आज रात 8 बजे राष्ट्र को संबोधित कर सकते हैं।

आपको बता दें कि केंद्र सरकार कोरोना वायरस ( Coronavirus ) को लेकर काफी गंभीर है। पीएम मोदी ने कोरोना वायरस के हालात की समीक्षा के लिए बैठक भी बुलाई है।

10वीं और 12वीं की परीक्षाएं टली

इस बीच कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए मानव संसाधन मंत्रालय ने 19 मार्च से 31 मार्च के बीच होने वाली कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को 31 मार्च तक के लिए टाल दिया है।

कैदियों से मिलने पर रोक

कोरोना से बचाव के उपायों के तहत तिहाड़ जेल ने भी कई कारगर कदम उठाए हैं। अब तक हर जेल में एक आइसोलेशन वार्ड की स्थापना की गई थी। जेल महानिदेशक संदीप गोयल ने बुधवार देर रात कहा कि 19 मार्च 2020 से कैदियों की उनके 'अपनों' से होने वाली मुलाकात पर भी पाबंदी लगा दी है। यह कदम एहतियातन उठाया गया है। पाबंदी आगामी 31 मार्च 2020 तक जारी रहेगी।

कोरोना वायरस ??: जानें संक्रमण होने के बाद कितनी है जान बचने की संभावना?

गुरुग्राम में लगाई गई रोक

कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए, गुरुग्राम जिला प्रशासन ने बुधवार को जिले में तत्काल प्रभाव से कई तरह की गतिविधियों पर रोक लगा दी है। गुरुग्राम जिला अधिकारी अमित खत्री द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, 31 मार्च 2020 तक सभी सिनेमा हॉल, थियेटर, मल्टीप्लेक्सों, नाइट क्लबों, जिम, स्वीमिंग पुल, स्पा और लांजों में गतिविधि बंद कर दी गई है।

ये भी पढ़ें

Coronavirus: सरकार ने सख्त किए वीजा संबंधी नियम, इतने सारे देशों से नहीं आ सकेंगे लोग
Updated on:
19 Mar 2020 09:03 am
Published on:
18 Mar 2020 10:46 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर