विविध भारत

कोरोना वायरस : राहुल गांधी बोले – सैनिटाइजर, मास्क और हैंड वॉश से GST हटाए केंद्र सरकार

कोरोना के कहर से जूझ रही जनता से जीएसटी लेना गलत मरीज का जीएसटी मुक्त कोरोना इलाज हो इस समय सैनिटाइजर पर 18 फीसदी, मास्क पर 5 प्रतिशत GST
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Apr 2020, 1:21 PM IST
89edab7c-9a50-4a27-ba26-3ffeca2c51a6.jpg

नई दिल्ली। लॉकडाउन 2.0 ( Lockdown 2.0 ) लागू होने के 5 दिन बाद कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वायनाड से सांसद राहुल गांधी ( Congress Rahul Gandhi ) ने मोदी सरकार से सैनिटाइजर, साबुन, फेस मास्क पर से जीएसटी वसूलने को गलत करार दिया है। उन्होंने सरकार से इन उत्पादों से टैक्स हटाने का सुझाव दिया है। साथ ही उन्होंने जीएसटी ( GST ) मुक्त कोरोना इलाज की भी मांग की है।

राहुल गांधी ने कहा कि कोविड-19 ( Covid-19 ) के इस मुश्किल वक्त में हम लगातार सरकार से मांग कर रहे हैं कि इस महामारी के उपचार से जुड़े सभी छोटे-बड़े उपकरण जीएसटी मुक्त किए जाएं। बीमारी और गरीबी से जूझती जनता से सैनिटाइजर, साबुन, मास्क, दस्ताने आदि पर जीएसटी वसूलना गलत हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी मुक्त कोरोना की मांग पर हम डटे रहेंगे।

बता दें कि सरकार सैनिटाइजर पर 18 प्रतिशत, मास्क पर 5 प्रतिशत और लिक्विड हैंड वॉश पर 18 प्रतिशत, डायग्नोस्टिक टेस्ट किट पर 5 फीसदी टैक्स लेती है।

इसके अलावा राहुल गांधी ने कोरोना संकट काल तक सरकार से उन सभी लोगों को अनाज देने की मांग की है जो लॉकडाउन की वजह से परेशान हैं और जिन्हें भोजन की दिक्कत हो रही है।

उन्होंने कहा कि लाखों देशवासी बिना राशन कार्ड के अभाव में पीडीएस ( PDS ) का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। दूसरी तरफ अनाज गोदाम में सड़ रहा है। जबकि सैकड़ों भूखे पेट इंतजार कर रहे हैं।

Updated on:
21 Apr 2020, 1:21 PM IST
Published on: