26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

9 राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में कमी, केरल में 72 दिन में दोगुने हो रहे हैं मरीज

कोरोना मरीजों की संख्या में लीड लेने के बाद केरल में तेजी से सुधार जारी ओडिशा की स्थिति संतोषजनक और कोरोना का कहर नियंत्रण में राजस्थान, गुजरात और गोवा के कुछ जिलों में एक पखवाड़े से नया केस सामने नहीं आया
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 21 Apr 2020, 11:15 AM IST

e6e86859-79eb-408d-b02b-0e7fe207d637.jpg

,,

नई दिल्ली। एक तरफ देश भर में कारोना का कहर जारी है तो दूसरी तरफ कुछ ऐसे राज्य व केंद्र शासित प्रदेश भी हैं जहां से संकेत अच्छे मिलने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक देश के नौ राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार में भारी कमी आई है। पहले इन राज्यों में मरीज 4 दिन में दोगुने हो रहे थे। अब ये स्थितियां बदलने लगी हैं।

इस मामले में सबसे बेहतर स्थिति में केरल की है। दूसरे नंबर पर ओडिशा है। केरल में 72.2 तो ओडिशा में 39.8 दिनों में मरीज दोगुने हो रहे हैं। केरल में लॉकडाउन के नियमों में भी केंद्र के नियमों से परे जाकर छूट दी गई है।

दिल्ली पुलिस को कोरोना से बचाने के लिए खुद मैदान में उतरे कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव, दे रहे

वहीं अंडमान-निकोबार, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़, असम, उत्तराखंड व लद्दाख में 20 से 30 दिन में कोरोना मरीज दोगुने हो रहेे हैं। इसके अलावा बिहार में 16.4, तमिलनाडु में 14, छत्तीसगढ़ में 13.3, पंजाब में 13.1, जम्मू-कश्मीर में 11.5, आंध्र प्रदेश में 10.6 दिनों में कोरोना से संक्रमित मरीज दोगुने हो रहे हैं। जहां तक दिल्ली, कर्नाटक और तेलंगाना की बात है तो इन राज्यों में मरीज 8 से 10 दिन में दोगुने हो रहे हैं।

राजस्थान के डूंगरपुर और पाली, गुजरात के मोरबी और जामनगर, उत्तरी गोवा में 14 दिन से कोरोना के कोई केस सामने नहीं आए हैं। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में पिछले 28 दिन से नया कोरोना संक्रमित मरीज सामने नहीं आया है।

बता दें कि देश के 32 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों के 408 जिलों में कोरोना संक्रमण का असर है। इनमें से कोरोना के कुल मरीजों में से 36 फीसदी मरीज सिर्फ 17 जिलों से हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक इन जिलों से 6,205 से भी ज्यादा मरीज हैं।

राष्ट्रपति भवन तक पहुंचा कोरोना वायरस, महिला सहित 125 को क्वारंटाइन में भेजा

जिन शहरों से कोरोना के मरीज काफी संख्या में आ रहे हैं उनमें कोलकाता में 105, आगरा 241, हैदराबाद 345, कोयंबटूर 127, चेन्नई 223, जयपुर 485, जोधपुर 105, ठाणे 288, पुणे 470, मुंबई 2,070, इंदौर 707, भोपाल 196, कासरगोड 162, वडोदरा 116, अहमदाबाद 405, कुरनूल 113 और गुंटूर में 121 मरीज शामिल हैंं। दिल्ली में भी मरीजों की संख्या काफी है।