विविध भारत

कोरोना संक्रमण के कितने दिन बाद सांस लेने में होती है तकलीफ, जानें कैसे पता करें एक-एक लक्षण

दुनियाभर में कोरोना वायरस का कहर जारी दुनिया में कोरोना के 8 लाख से अधिक मरीज कोरोना वायरस से 35 हजार से अधिक मौत

3 min read
कोरोना संक्रमण के कितने दिन बाद सांस लेने में होती है तकलीफ, जानें कैसे पता करें एक-एक लक्षण

नई दिल्ली। दुनियाभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का कहर मचा हुआ है। पूरी दुनिया में इस समय कोरोना ( Coronavirus in india ) के 8 लाख से अधिक मरीज हैं, जबकि 35 हजार से अधिक लोगों इस जानलेवा बीमारी की भेंट चढ़ गए हैं।

दरअसल, कोरोना वायरस ( Coronavirus Outbreak ) अधिक चुनौतीपूर्ण इसलिए भी है क्योंकि इसके लक्षण सामान्य फ्लू जैसे हैं और संक्रमित व्यक्ति शुरुआत में उनको समझ नहीं पाता।

यहां तक कि कई बार जब संक्रमित व्यक्ति को कोरोना वायरस की जानकारी हो पाती है, तब तक वह कई अन्य लोगों को भी बीमार कर चुका होता है।

हालांकि संक्रमित व्यक्ति पर अगर बारीकी से नजर रखी जाए तो कोरोना के लक्षणों ( coronavirus symptoms) को पहचाना भी जा सकता है। यहां हम आपको कोरोना वायरस के शुरुआती लक्षणों के बारे में बताएंगे।

पहला दिन- कोरोना संक्रमित व्यक्ति को तेज बुखार चढ़ने लगाता है। यहां तक कि उसकी बॉडी का तापमान कई बार अत्यधिक बढ़ जाता है।

दूसरा दिन— मरीज को बुखार के साथ सूखी खांसी और जुकाम की भी शिकायत होती है।

तीसने और चौथा दिन— अगले दो या तीन दिनों में रोगी की मांसपेशियों में तेज दर्द होने लगता है। इसके साथ ही उसके जोड़ों का दर्द का अनुभव होता है। कई केसों में देखने को मिला है कि इसमें रोगी के गले में सूजन भी आ जाती है।

पांचवां दिन- पांचवा दिन आते—आते संक्रमित व्यक्ति को सांस लेने में परेशानी आने लगी है। कई बार उम्रदराज लोगों में यह समस्या अधिक देखने को मिलती है।

सातवां दिन- सातवां दिन आते-आते रोगी को इस बात का एहसास होने लगता है कि अब उसे अस्पताल में भर्ती हो जाना चाहिए. वुहान हॉस्पिटल की एक रिपोर्ट के मुताबिक ज्यादातर मरीजों ने इतने दिन बीतने के बाद ही डॉक्टर्स को सूचित किया है.

आठवां दिन- हफ्ता खत्म होते—होते मरीज के शरीर में रेस्पिरेटरी डिस्ट्रेस सिंड्रोम से संबंधित समस्याएं देखने को मिलती हैं। इस केस में रोगी के फेफड़ों में तेजी से बलगम बनता है।

कोरोना वायरस ??: तबलीगी जमात में भाग लेने वाले 300 संदिग्धों की केरल में पहचान

9वां दिन— फेफड़ों में बलगम बढ़ने से ऑक्सीजन की कमी हो जाती है। जिससे सांस लेने में परेशानी होने लगती है। इसके साथ ही सीने में दर्द भी बढ़ जाता है।

विशेषज्ञों की मानें तो कभी—कभी कोरोना वायरस के लक्षण दिखने में 2 से 10 दिनों का समय भी लगता है।

ये भी पढ़ें

खुलासा: खांसी और छींक से 8 मीटर तक संक्रमित कर सकता है कोरोना वायरस, मात देने का बस यह तरीका
Updated on:
01 Apr 2020 07:20 pm
Published on:
01 Apr 2020 06:24 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश