विविध भारत

Coronavirus: दिल्ली में Weekend Lockdown के साथ सख्ती शुरू

Delhi Weekend Lockdown: राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत हो गई है। वीकेंड लॉकडाउन के तहत शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी।
less than 1 minute read
Apr 16, 2021
corona_lockdown_in_delhi.jpeg
Coronavirus: Weekend lockdown imposed in Delhi to continue till Monday morning 5 am

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों ने चिंताएं बढ़ा दी है। लिहाजा, तमाम राज्य सरकारों के साथ-साथ केंद्र सरकार की ओर से जरूरी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। कई राज्य सरकारों ने अपने-अपने प्रदेश में लॉकडाउन या कर्फ्यू लागू किया है।

इसी कड़ी में राजधानी दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच वीकेंड लॉकडाउन की शुरुआत हो गई है। वीकेंड लॉकडाउन के तहत शुक्रवार रात 10 बजे से सोमवार की सुबह पांच बजे तक पाबंदियां लागू रहेंगी। गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार शाम से पूरी दिल्ली में वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की थी।

इस घोषणा के तहत अगले आदेश तक राजधानी के शॉपिंग मॉल्‍स, जिम और स्‍पा सेंटर को बंद रहेंगे। केजरीवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा था कि शादियों को कर्फ्यू पास मिलेंगे और जरूरी सेवाओं से जुड़े लोगों को भी कर्फ्यू पास दिए जाएंगे। वीकली मार्केट एक जोन में एक ही लगेगा, जबकि रेस्टोरेंट में खाने की अनुमति नहीं होगी सिर्फ होम डिलिवरी ही हो सकेगी।

बता दें कि, शुक्रवार को उत्तर प्रदेश सरकार ने भी रविवार को वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की है। हालांकि, गुरुग्राम और फरीदाबाद में अभी वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में रविवार को अधिकतर एनसीआर में लॉकडाउन रहेगा।

Updated on:
16 Apr 2021 11:50 pm
Published on:
16 Apr 2021 11:45 pm
Also Read
View All
Balrampur News: चनान नदी के जर्जर पुल पर जोखिम में जान, 2 फीट तक जमा पानी के बीच रेलिंग पर चढक़र स्कूली बच्चे हुए पार

Ambikapur News: सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर आकांक्षा टोप्पो के खिलाफ महिला BDC ने थाने में दर्ज कराई शिकायत, बोलीं- मुझे बदनाम कर रही, See Video

Ambikapur News: गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा! पुलिया से 20 फीट नीचे गिरा श्रद्धालु, पत्थर से टकराकर मौत

Ambikapur Central Jail में बंद महिला बंदी की मौत, जेल अधीक्षक बोले- मृतका के 2 पते, लेकिन नहीं हो पा रहा संपर्क

Ambikapur News: मेडिकल कॉलेज अस्पताल से घर लौट रही 16 वर्षीय छात्रा की मौत, परिजन बोले- डॉक्टरों ने दी थी मौखिक छुट्टी