विविध भारत

COVID-19: कोरोना वायरस के लिए सॉफ्ट टारगेट हैं सिगरेट पीने वाले, जाने संक्रमण का खतरा इतना क्यों?

भारत समेत दुनिया में तमाम देशों में कोरोन वायरस का प्रकोप जारी दुनिया भर में अब तक कोरोना के 8 लाख 50 हजार से भी अधिक केस 42 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा बीमारी की वजह से जान गवां चुके

2 min read
कोरोन वायरस

नई दिल्ली। भारत समेत दुनिया में तमाम देशों में कोरोना वायरस ( Coronavirus outbreak ) का प्रकोप जारी है। दुनिया भर में अब तक कोरोना ( Coronavirus ) के 8 लाख 50 हजार से भी अधिक केस पाए गए हैं, जबकि 42 हजार से अधिक लोग इस जानलेवा बीमारी की वजह से जान गवां चुके हैं।

ऐसे में साइंटिस्ट और हेल्थ एक्सपर्ट्स कोरोना ( Coronavirus epidemic ) से निपटने के साथ ही इसके फैलाव के कारणों की भी पड़ताल कर रहे हैं।

साइंटिस्ट्स यह भी पता लगाने का प्रयास कर रहे हैं कि आखिर किन लोगों में कोरोना वायरस का खतरा ( Coronavirus risk ) सबसे अधिक है।

एक रिसर्च में पता लगा है कि बुजुर्गों या उम्रदराज लोगों में कोरोना संक्रमण का खतरा सबसे अधिक है, जिसका सबसे बड़ा कारण उनके इम्यून सिस्टम का कमजोर होना है।

इस बीच एक नए शोध में सामने आया है कि स्मॉकिंग करने वालों में भी कोरोना संक्रमण फैलने का आशंका कहीं ज्यादा है।

आइए पता लगाते हैं कि इस शोध पर क्या कहता है विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) और रिसर्च सेंटर्स—

विश्व स्वास्थ्य संगठन की मानें तो शराब और सिगरेट पीने वालों मे? कोरोना वायरस ? के संक्रमण का खतरा अधिक बढ़ जाता है।

यहां तक की डब्ल्यूएचओ ने तो स्मॉकर्स के लिए चेतावनी भी जारी की है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि जब तक कोरोना वायरस को पूरी तरह से कंट्रोल नहीं कर लिया जाता, तब तक लोग स्मॉकिंग से परहेज रखें।

इसके साथ ही यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन ने भी कोरोना के लिहाज से स्मॉकिंग को खराब बतााय है।

उसकी रिपोर्ट में बताया गया है कि स्मॉकिंग की वजह से बॉडी अतिसंवेदनशील हो जाती है, जो कई रोगों से लड़ नहीं पाती।

यूरोपियन सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन का दावा है कि स्मॉकर्स में संक्रमण का खतरा अधिक होता है और उनकी रिकवरी सामान्य लोगों की तुलना में देरी से होती है।

इसका सबसे बड़ा कारण स्मॉकिंग का फेफड़ों पर बुरा असर पड़ना है।

ये भी पढ़ें

दिखने लगा कोरोना का असर, Air India ने 200 पायलेट्स का कांट्रैक्ट किया खत्म
Updated on:
02 Apr 2020 04:57 pm
Published on:
02 Apr 2020 04:53 pm
Also Read
View All
Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर

Illegal coal mines: अवैध कोयले की खुदाई करते समय ऊपर से आ गिरा बड़ा पत्थर, दबकर ग्रामीण की मौत, दुर्गंध उठा तो मिली लाश