विविध भारत

Cyclone Amphan: कोलकाता एयरपोर्ट बंद, गुरुवार सुबह 5 बजे तक सभी आपॉरेशनों पर रोक

Weather Update- Cyclone Amphan का बढ़ा खतरा तूफान अम्फन के चलते Kolkata Airport पर सभी Operation बंद गुरुवार सुबह 5 बजे तक सभी सेवाएं निलंबित की गईं

2 min read
May 20, 2020
चक्रवाती तूफान के चलते कोलकाता एयरपोर्ट 21 मई सुबह 5 बजे तक किया बंद

नई दिल्ली। देशभर में चक्रवाती तूफान अम्फन ( Cyclone Amphan ) की वजह से मौसम का मिजाज ( Weather forecast ) लगातार बदल रहा है। सदी का सबसे बड़ा तूफान अम्फन जल्द ही पश्चिम बंगाल ( West Bengal ) के तटों पर दस्तक देने वाला है। ऐसे में तूफान के तेज गति को देखते हुए सरकार ने विशेष उड़ानों ( Special Flight ) सहित कोलकाता हवाई अड्डे ( Kolkata Airport ) पर सभी संचालन गुरुवार को सुबह 5 बजे तक के लिए स्थगित कर दिए गए हैं।

हवाई अड्डे के निदेशक ने कहा, "कोलकाता हवाईअड्डे पर कल शाम 5 बजे तक सभी परिचालन निलंबित रहे, जिनमें विशेष उड़ानें भी शामिल थीं, जो कि COVID-19 महामारी को देखते हुए चालू थीं।"

आपको बता दें कि भारतीय तटरक्षक जहाजों और विमानों को क्षेत्र स्कैन, खोज और बचाव और राहत प्रयासों के लिए तैनाती के लिए स्टैंड पर रखा गया है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कहा कि चक्रवात Amphan उत्तर-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ेगा और पश्चिम बंगाल-बांग्लादेश तट से दीघा और हटिया के बीच सुंदरबन के पास आज दोपहर से शाम के दौरान 155-165 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 185 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बहेगा।

चक्रवाती तूफान अम्फन के कारण कोलकाता एयरपोर्ट बंद कर दिया गया है। तूफान के चलते पश्चिम बंगाल के पूर्वी मेदिनीपुर, उत्तर तथा दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और कोलकाता में भारी असर हो सकता है। इसी तरह ओडिशा के जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, मयूरभंज, भद्रक, जाजपुर और बालासोर में भारी नुक्सान की आशंका है।

जारी किए हेल्पलाइन नंबर
कोलकाता में स्पेशल कंट्रोल रूम बनाया गया है, जिसके नंबर है - 033-2214-3024, 033-2214-1310, 033-2214-3230 और WhatsApp No. 9432624365 ।

हावड़ा नगर निगम से 033-2637-1735 पर फोन लगाकर जानकारी मांगी जा सकती है। मेघायल में 0364-2502094 और 0364-2225289 पर कॉल कर मदद मांगी जा सकती है।

आपको बता दें कि चक्रवाती तूफान अम्फन के बढ़ते खतरे के बीच NDRF भी हाई अलर्ट पर है। NDRF के महानिदेशक एसएन प्रधान के मुताबिक, एनडीआरएफ की 25 टीमों को मोर्चे पर तैनात किया गया है, जबकि 12 अन्य रिजर्व में हैं। इनके अलावा देश के विभिन्ना हिस्सों में 24 अन्य NDRF टीमें तैयार हैं।

Published on:
20 May 2020 02:11 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर