विविध भारत

गोवा तट से टकराया तौकाते चक्रवात, हाई अलर्ट पर गुजरात

चक्रवाती तुफान तौकाते के जोर पकडऩे से मुंबई में भी रविवार को ही आने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूूसरी ओर गुजरात को भी हाई अलर्ट पर रख दिया है। मुंबई के कोविड मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ट्रांसफर कर दिया गया है।

2 min read
May 16, 2021
Cyclone tauktae hits Goa coast, Gujarat on high alert

गोवा। चक्रवाती तूफान तौकाते गोवा तट से टकरा गया है। जिसका असर पणजी में देखने को मिला। चक्रवाती तुफान के जोर पकडऩे से मुंबई में भी रविवार को ही आने की आशंका जताई जा रही है। वहीं दूूसरी ओर गुजरात को भी हाई अलर्ट पर रख दिया है। मुंबई के कोविड मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर ट्रांसफर कर दिया गया है। पीएम नरेंद्र मोदी की भी इस तुफान पर नजर है। कर्नाटक में इस तुफान से 4 लोगों की मौत हो चुकी है और 73 से ज्यादा गांव बुरी तरह से प्रभावित हुए हैं।

गुजरात में एनडीआरएफ की टीमें तैनात
इस तुफान के गुजरात में ज्यादा तबाही मचाने की संभावना है। जिससे निपटने के लिए एनडीआरएफ की टीमों को तैयार कर दिया गया है। एनडीआरएफ गांधीनगर के डिप्टी कमांडेंट रणविजय कुमार सिंह के अनुसार 24 टीमें रविवार आज शाम तक अपनी जगह ले लेंगी। इनमें से 13 टीमें बाहर से मंगाई गई हैं। आपको बता दें कि किसी भी स्थिति से निपटने के एयरफोर्स और नेवी को भी अलर्ट किया गया है। हेलीकॉप्टर और चॉपर पहले से ही तैयार कर लिए गए हैं।

पीएम मोदी ने लिया जायजा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चक्रवात तौकते से निपटने की तैयारियों का जायजा लेने के लिए शनिवार को राज्यों, केंद्रीय मंत्रालयों और एजेंसियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की और संबंधित अधिकारियों को लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने तथा बिजली, दूरसंचार, स्वास्थ्य, पेयजल जैसी जरूरी सेवाओं का प्रबंध सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहीं दूसरी ओर तटीय इलाकों के करीब रहने वालों लोगों को सुरक्षित स्थानों पहुुंचाने के लिए बोला। आपको बता दें कि मौजूदा समय में कोविड 19 से पहले से ही जूझ रहा है। ऐसे में तौकाते तुफान देश के लिए एक बड़ी चुनौती बनकर उभरा है।

Updated on:
16 May 2021 01:03 pm
Published on:
16 May 2021 01:01 pm
Also Read
View All