विविध भारत

चक्रवात Yaas ने ओडिशा सीमा को किया पार, गुरुवार को पहुंचेगा झारखंड

Cyclone Yaas Updates: आईएमडी ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि चक्रवात यास बालासोर के दक्षिण में ओडिशा सीमा को पर कर गया है और कल (गुरुवार) सुबह झारखंड पहुंचेगा।
2 min read
May 26, 2021
Cyclone_Yaas.png
Cyclone Yaas crosses Odisha border, will reach Jharkhand on Thursday

नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों के बीच अब चक्रवात Yaas के खतरों से कई राज्य जूझ रहे हैं। ओडिशा में अपना प्रभाव दिखाने के बाद चक्रवात यास ओडिशा सीमा को पार कर गया है और अब गुरुवार (27 मई) को झारखंड पहुंचेगा।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को जानकारी देते हुए बताया कि चक्रवात यास बालासोर के दक्षिण में ओडिशा सीमा को पर कर गया है और कल (गुरुवार) सुबह झारखंड पहुंचेगा। आईएमडी के मौसम विज्ञान महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा कि चक्रवात के कारण पिछले 24 घंटों में ओडिशा में बेहद भारी बारिश हुई और राज्य के उत्तरी और तटीय हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है।

विशेष राहत आयुक्त पीके जेना ने जानकारी देते हुए बताया कि चक्रवात यास अनुमानित 120-140 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से बुधवार सुबह लगभग 9 बजे ओडिशा के धामरा और बालासोर के बीच लैंडफॉल किया। उन्होंने कहा, "उम्मीद है कि दोपहर करीब 1 बजे तक चक्रवात यास का टेल एंड भी पूरी तरह से लैंडमास की ओर बढ़ जाएगा। यह धामरा और बालासोर के बीच लैंडफॉल बना रहा है।"

धीरे-धीरे कम हो जाएगी हवा की गति

बुधवार लगभग 12:30 बजे आईएमडी ने सूचित किया कि चक्रवात के उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और अगले तीन घंटों में धीरे-धीरे एक गंभीर चक्रवाती तूफान में और बाद के छह घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में कमजोर होने की संभावना है।

आईएमडी के प्रति घंटा बुलेटिन में कहा गया है, "हवा की गति धीरे-धीरे कम हो जाएगी। अगले तीन घंटों के दौरान 90-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 110 किमी प्रति घंटे और 60-70 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 80 मील प्रति घंटे तक पहुंच जाएगी।"

मुंबई एयरपोर्ट से 6 उड़ानें रद्द

आपको बता दें कि चक्रवात यास के कारण मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (सीएसएमआईए) ने 6 उड़ानों को रद्द कर दिया है। चक्रवात यास के खतरे के बाद पूर्वी भारत के लिए कुल छह उड़ानें रद्द की हैं। जो उड़ानें रद्द की गई हैं उनमें मुंबई और भुवनेश्वर और कोलकाता के बीच आने वाली तीन और बाहर जाने वाली तीन उड़ानें शामिल है।

हालांकि, अन्य क्षेत्रों के लिए उड़ानें शेड्यूल के अनुसार संचालित की जा रही हैं और सभी यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि वे यात्रा की योजना बनाने से पहले अपनी संबंधित एयरलाइनों के साथ शेड्यूल की पुष्टि करें।

बहुत गंभीर चक्रवात यास ने लैंडफॉल बनाना शुरू कर दिया और अगले कुछ घंटों में भारी बारिश, तूफानी समुद्र और अन्य गड़बड़ी के साथ क्षेत्र में 130 से 155 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा की गति के साथ उत्तरी ओडिशा से पश्चिम बंगाल के तटों को दक्षिण बालासोर तक पार करने की उम्मीद है।

Updated on:
26 May 2021 03:55 pm
Published on:
26 May 2021 03:47 pm