रेलवे के अनुसार खतरनाक तूफान पश्चिम और पूर्वी तटीय इलाकों में टकराने की सूचना है। इसे देखते हुए अहमदाबाद, सूरत, मुंबई, पुणे से हावड़ा के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनें हों या फिर रायपुर से वाल्टेयर और बिलासपुर के रास्ते जगन्नाथपुरी जाने और आने वाली ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। इन ट्रेनों के यात्री जिन्होंने रायपुर रेल मंडल क्षेत्र के स्टेशनों के टिकट आरक्षण केंद्रों से रिजर्वेशन कराए थे, वे तेजी से अपना टिकट कैंसिल कराकर यात्रा स्थगित कर रहे हैं।