इस तूफान के कारण ओडिशा के तटीय जिले सबसे अधिक प्रभावित होने की संभावना है। लिहाजा, इऩ जिलों (बालेश्वर, भद्रक, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर, मयूरभंज ) में रेड अलर्ट जारी किया गया है। समुद्र के अशांत होने से समुद्र की लहर 14 मीटर तक ऊंची उठ सकती है। लैंडफॉल के समय समुद्र में 2 से 4 मीटर ऊंचाई तक ज्वार उठने की संभावना है।