
श्रीनगर। रक्षा अधिग्रहण परिषद (डीएसी) ने शनिवार को रक्षा उपकरण खरीदने के लिए करीब 46 हजार करोड़ रुपए की मंजूरी दी है। डीएसी की ओर से इस रकम को मिली मंजूरी कई हथियार सिस्टम और सेनाओं के लिए दूसरे साजो-सामान को खरीदने में मदद मिल सकेगी। इनसे सेना के तीनों अंगों जल, थल और वायु सेना को अपनी रक्षा व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिलेगी। गौरतलब है कि लंबे समय से भारतीय सुरक्षा बलों को लाइट मशीन गन की भी जरूरत है, जिसे पूरा करने में मदद मिलेगी।
...खरीदे जाएंगे ये रक्षा उपकरण
- उल्लेखनीय है कि इसमें नेवी 111 हेलीकॉप्टर्स की खरीद भी शामिल है, जिसके लिए करीब 21 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
- डीएसी ने 24,879.16 करोड़ रुपए एक अन्य प्रस्ताव के लिए भी मंजूर किए हैं।
- इनके अलावा स्वदेशी डिजाइन वाली 150 एडवांस्ड आर्टिलरी गन सिस्टम खरीदने की बात कही गई थी। सेना के उपयोग के लिए खरीदी जा रही इन मशीनों की कीमत करीब 3364.78 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
लाइट मशीन गन की कमी पूरी होगी
रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता वाली डीएसी ने पिछले वर्ष 28 फरवरी को सेना के लिए लाइट मशीन गन की खरीद को मंजूरी दी थी। सेना का कहना था कि उसे कम से कम 800 मीटर की दूरी तक मार करने वाली लाइट मशीन गन की जरूरत है। गौरतलब है कि भारतीय सेना को लंबे समय से नई लाइट मशीन गन नहीं मिली हैं और इस खरीद प्रक्रिया के पूरा होने से उसकी लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो जाएगी।