बता दें की सालो से स्थानीय लोगो की मांग है की किले को पर्यटकों के लिए खोला जाये।साथ ही अकबर के किले में स्थित प्राचीन अक्षय वट को भी दर्शन के लिए मार्ग दिया जाये। माना जा रहा है कि कुंभ से पहले अक्षय वट सहित किले का कुछ हिस्सा पर्यटकों के लिए खोला जा सकता है। जिसके मद्देनजर आज केंद्रीय रक्षा मंत्री ने अपना दौरा किया है,अधिकारियों के साथ इसकी जानकारी ली है।